Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हमीरपुर जिला में पर्यटन विकास के लिए बनेगा मास्टर प्लान : उपायुक्त

अनछुए पर्यटक स्थलों की तैयार की जा रही है सूची

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 10 May 2013

Last updated on: May 10, 2013, 00:00 IST

हमीरपुर जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है इसमें अनछुए पर्यटक स्थलों को विकसित किया जाएगा ताकि पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी हो सके।  यह जानकारी उपायुक्त आशीष सिंहमार ने हमीर भवन में जिला में पर्यटन विकास की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों की सूची तैयार की जा रही है इस के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों एवं विकास खंड अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यटन विकास की दिशा में उचित कदम उठाए जा सकें।  उन्होंने बताया कि बड़सर के नजदीक टूरिस्ट प्वाइंट, ब्यास नदी में वाटर स्पोर्ट्स तथा जिला में रोप वे विकसित करने की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है ताकि हमीरपुर जिला में पर्यटकों की आमद हो सके। इसके अतिरिक्त सुजानपुर और नादौन में पर्यटक स्वागत केंद्र खोलना प्रस्तावित है वहीं नए टूरिस्ट सर्किट भी विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है  उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष हमीरपुर जिला में पर्यटन गतिविधियों पर चार करोड़ अस्सी लाख की राशि व्यय की गई है तथा इसमें विभिन्न स्तरों पर मंदिरों के सौंदर्यीकरण, पर्यटकों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था करने पर राशि व्यय की गई है। उपायुक्त ने बताया कि हमीरपुर शहर में पर्यटकों के लिए नई पार्किंग के लिए भी भूमि चयनित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि यहां आने वाले लोगों को वाहनों को पार्क करने के लिए किसी तरह की असुविधा न हो।

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण पर्यटन को विकसित करने के लिए विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है  ताकि ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ साथ पर्यटकों को हिमाचल की ग्रामीण संस्कृति से भी रू-ब-रू करवाया जा सके। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों सहित एसडीएम नादौन बलवीर सिंह, एसडीएम बड़सर अक्षय सूद, एसडीएम हमीरपुर सतीश कुमार सहित नगर परिषद हमीरपुर के ईओ भी उपस्थित थे।           

 

Tags: dc hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD