Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

हिमाचल : मणिमहेश झील की यात्रा शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चम्बा (हिमाचल प्रदेश) , 17 Aug 2014

हिमाचल प्रदेश में 17 दिनों तक चलने वाली मणिमहेश झील की यात्रा रविवार को शुरू हो गई। अतिरिक्त जिलाधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "यात्रा के पहले दिन 20,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने प्रस्थान किया।"चम्बा जिले के भरमौर घाटी से होकर गुजरने वाली इस तीर्थयात्रा में 250,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस तीर्थयात्रा को जम्मू एवं कश्मीर के अमरनाथ यात्रा की तरह ही कठिन माना जाता है। मणिमहेश तीर्थयात्रा प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुरू होती है और राधाष्टमी के दिन समाप्त होती है। इस वर्ष यह दो सितंबर को समाप्त होगी, जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु झील में डुबकी लगाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि वार्षिक छड़ी यात्रा यहां 26 अगस्त को 1,000 वर्ष पुराने लक्ष्मीनारायण मंदिर से मणिमहेश झील के लिए शुरू होगी। यह यात्रा दो सितम्बर को झील पहुंचेगी। राज्य सरकार ने यात्रा में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं को पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया है।

श्रद्धालु चम्बा शहर से 65 किलोमीटर दूर स्थित हडसर आधार शिविर से मणिमहेश झील तक की 14 किलोमीटर लंबी दुर्गम यात्रा करते हैं। यह झील 13,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां से श्रद्धालु कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकते हैं। कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं ने दो दिन पहले ही झील तक पहुंचना शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने कहा, "पहले दिन 50,000 से अधिक लोगों के झील पहुंचने की संभावना है।"पिछले दो दिनों में स्वास्थ्य कारणों से चार लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 50 बचाव कर्मियों को तैनात किया है और पॉलीथिन के थैलों में सामान ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार ने दो हेली-टैक्सी संचालकों को तीर्थयात्रा के दौरान लोगों को ढोने की अनुमति प्रदान की है। हेलीकाप्टर श्रद्धालुओं को आधार शिविर भरमौर से गौरीकुंड के बीच ढोते हैं। गौरीकुंड झील से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है। एक व्यक्ति का एक तरफ का किराया 3,270 रुपये है।

 

Tags: dharmik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD