नरेंद्र मोदी आगा खान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से मिले
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 24 Jul 2014
Last updated on: Jul 24, 2014, 00:00 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आगा खान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को देश में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। एक बयान में कहा गया है, "प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को फाउंडेशन द्वारा देश में चलाई जा रही विकास संबंधी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।"फाउंडेशन के चेयरमैन गुलाम रहिमतुल्ला ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।इस फाउंडेशन की स्थापना 1967 में इस्माइली समुदाय के आध्यात्मिक नेता ने की थी और इसका उद्देश्य एशिया और पूर्वी अफ्रीका में सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाली समस्याओं के सकारात्मक समाधान को प्रोत्साहित और विकसित करना है।