Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक

 

28 को करनाल में जुटेंगे हरियाणा के सिख

केंद्र व बादल सरकार के विरोध के खिलाफ बनेगी आंदोलन की रणनीति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 23 Jul 2014

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एडहॉक) के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार मोहन जीत सिंह ने बताया कि प्रदेश के सिख अपनी मांगों के समर्थन में 28 जुलाई को करनाल में जुटेंगे। आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि करनाल में होने वाली सिखों की इस प्रदेश स्तर की कन्वेंशन में दूसरे राज्यों के सिख नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। मोहन जीत सिंह ने कहा कि हरियाणा के सिखों ने अलग गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के लिए लम्बा आंदोलन और संघर्ष किया है। प्रदेश के लाखों सिख भाइयों के आंदोलन के बाद ही हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने अलग गुरुद्वारा प्र्रबंधन कमेटी का कानून बनाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पंजाब की बादल सरकार अब हरियाणा के सिखों के खिलाफ साजिश रच रही है और इसमें भाजपा भी उनके साथ खड़ी है। केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा दखल भी सहन करने काबिल नहीं है। मोहन जीत सिंह  ने कहा कि इस मामले पर करनाल की कन्वेंशन में विस्तृत रूप से चर्चा होगी। अगर जरूरत पड़ी तो प्रदेश के सिख अपने हकों के लिए फिर से सडक़ों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाबी महासभा, ब्राह्मण महासभा करनाल और हरियाणा पिछड़ा वर्ग एकता मंच ने भी हमारा समर्थन कर दिया है। हम इन संगठनों के समर्थन के लिए आभारी हैं।

 

Tags: hsgpc

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD