Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

ब्यास त्रासदी : निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने में गईं 24 जानें!

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 21 Jun 2014

Last updated on: Jun 21, 2014, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में ब्यास त्रासदी पर उच्च न्यायालय के निर्देश पर की गई जांच रिपोर्ट से इस बात का संकेत मिलता है कि निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किए गए फेरबदल के ही परिणामस्वरूप हादसा हुआ जिसमें हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के 24 छात्रों और एक टूर ऑपरेटर की जान गई। मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ को सौंपी गई सरकारी रिपोर्ट में पनबिजली परियोजना के जलाशयों से पानी छोड़े जाने में बरती जा रही अनियमितता, प्रक्रियागत अनदेखी के साथ ही सरकारी लोड डिस्पैच सेंटर की कमियों की ओर भी इशारा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 8 जून को हादसा वाले दिन सरकार संचालित परियोजनाओं को उत्पादन घटाने के लिए कहा गया था, जबकि निजी क्षेत्र की एक कंपनी द्वारा संचालित एक पनबिजली परियोजना को पूरी क्षमता से उत्पादन करने के लिए कहा गया था।

उत्पादन कम करने के इस निर्देश पर अमल करते हुए लारजी परियोजना (इसी के बांध से छोड़े गए पानी से हादसा हुआ) के अधिकारियों ने बिजलीघर को पूरी तरह बंद ही कर दिया जिससे बांध में पानी जमा हो गया और उसे छोड़ना पड़ा। त्रासदी की जांच करने वाले संभागीय आयुक्त ओंकार शर्मा ने हाईकोर्ट को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि परियोजना से पानी छोड़ने का कोई नियम कायदा नहीं अपनाया गया जिससे कुछ ही समय में नदी में 450 घन मीटर प्रति सेकेंड पानी छोड़ दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है, "बांध से पानी छोड़ने से संबंधित कोई मानक संचालन प्रक्रिया नहीं है। बिजलीघर संचालन से जुड़े अधिकारी और बैराज संचालन करने वाले अधिकारियों के बीच कोई तालमेल नहीं है।"रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, "चेतावनी की प्रणाली भी पर्याप्त नहीं है। यह सभी कमियां प्रणाली की विफलता उजागर करती हैं।"

रिपोर्ट में राज्य के लोड डिस्पैच सेंटर के कामकाज पर भी उंगली उठाई गई है। इसमें कहा गया है कि लोड डिस्पैच सेंटर ने सरकार संचालित परियोजनाओं लारजी एवं भावा (120 मेगावाट) को उत्पादन घटाने के लिए कहा गया था, जबकि जयप्रकाश हाइड्रो पावर लि. की स्वामित्व वाली 300 मेगावाट की बासपा परियोजना को पूरी क्षमता से उत्पादन करने के लिए कहा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है, "राज्य के लोड डिस्पैच सेंटर को इस मामले में राज्यभर में लोड शेडिंग को यथानुपात आधार पर लेना चाहिए था।"लारजी परियोजना को पूरी तरह उत्पादन बंद करने के फैसले के मामले में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उच्च न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग कर चुकी है। माकपा के प्रदेश सचिवालय के सदस्य टिकेंदर सिंह पंवार ने 12 जून को सौंपी गई अपनी दलील में कहा है कि त्रासदी वाले दिन बिजली का जरूरत से ज्यादा उत्पादन (देश में) हो रहा था और राज्य को (राष्ट्रीय लोड डिस्पैच सेंटर द्वारा) अपने प्लांटों में उत्पादन घटाने के लिए कहा गया था। 

कम उत्पादन की हिस्सेदारी सरकारी और निजी क्षेत्र की परियोजनाओं को सम्मिलित रूप से वहन करनी चाहिए थी। लेकिन राज्य के लोड डिस्पैच सेंटर ने केवल सार्वजनिक क्षेत्र की लारजी परियोजना को ही पूरी तरह से बंद करने के लिए कहा। आखिर क्यों?उन्होंने कहा है, "इसका मामूली सा कारण है और इस बात के संकेत मिले हैं कि राज्य लोड डिस्पैच सेंटर के अधिकारियों को निजी क्षेत्र (पनबिजली परियोजना) द्वारा कथित रूप से रिश्वत दी जाती है। निजी क्षेत्र और सार्वजनिक क्षेत्र की हर एक कंपनी को कम से कम अपना एक टर्बाइन बंद करने के लिए कहा जाना चाहिए था, तब इसका अपेक्षित परिणाम आता।"

 

Tags: hadsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD