Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार नायब सिंह सैनी ने हरविन्द्र कल्याण के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड - महीपाल ढांडा हरियाणा की इंटरनेशनल योगा डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति - नायब सिंह सैनी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान : राव नरबीर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का लिखा गया नया अध्याय - डॉ. अरविंद शर्मा

 

हिमाचल प्रदेश को मिला कृषि कर्मण अवार्ड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 15 Jan 2013

Last updated on: Jan 15, 2013, 00:00 IST

केन्द्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को गेहूं के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि कर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने के लिए कृषि कर्मण अवार्ड प्रदान किया। राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश की 92 प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या का मुख्य व्यवसाय कृषि है। कृषि 69 प्रतिशत कामकाजी जनसंख्या को सीधे तौर पर रोज़गार उपलब्ध करवाती है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में प्राथमिक क्षेत्रों का 21.31 प्रतिशत योगदान है, जिसमें से लगभग 18.03 प्रतिशत कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र योगदान दे रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि कृषि क्षेत्र प्रदेश के आर्थिक विकास में सक्रिय योगदान दे रहा है तथा कृषि उत्पादन में किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव से राज्य की आर्थिकी व्यापक तौर पर प्रभावित होगी। प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्र 55.67 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में से 9.79 लाख हैक्टेयर क्षेत्र ही कृषि योग्य है जिसमें 9.14 लाख किसान कृषि करता है जबकि लगभग 5.42 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में कृषि की जाती है। राज्य में भूमि स्वामित्व का औसत आकार लगभग 1.10 हैक्टेयर है तथा सीमान्त एवं छोटे किसान 86.4 प्रतिशत हैं। प्रदेश में 1200 मिलीमीटर औसत वर्षा होती है जिसमें से 70 प्रतिशत वर्षा के मौसम तथा शेष सर्दियों के दौरान होती है। वर्तमान में केवल 19.5 प्रतिशत कुल कृषि योग्य क्षेत्र में ही सिंचाई की जाती है जबकि शेष भू-भाग में वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता है। पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है तथा सरकार ने योजना संसाधनों का 12 प्रतिशत कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों को आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (चावल एवं गेहूं), कृषि का मैक्रो प्रबन्धन, विस्तार सुधार इत्यादि जैसे फलैगशिप कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया गया इसके परिणामस्वरूप गत दशक के दौरान खाद्य उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011-12 में कुल खाद्य उत्पादन 15.54 लाख टन बढ़ा। गेहूं प्रमुख खाद्य फसल है जो रबी मौसम में 80 प्रतिशत भू-भाग में उगाई जाती है। वर्ष 2011-12 के दौरान गेहूं के उत्पादन में भी 6.33 लाख टन की वृद्धि हुई है।

 

Tags: sujan singh pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD