Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

प्रदेश के छात्रों को कंपार्टमेंट फार्म भरे जाने की तिथि आगे खिसका कर 20 जनवरी कर दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 12 Jan 2013

Last updated on: Jan 12, 2013, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के छात्रों को कंपार्टमेंट फार्म भरे जाने की तिथि आगे खिसका कर 20 जनवरी कर दी है, लेकिन छात्रों को इसके लिए एक हजार रुपए विलंब शुल्क भी चुकाना होगा। इसके चलते प्रदेश के दसवीं व जमा दो के छात्रों को महंगी राहत बोर्ड ने प्रदान की है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2013 में संचालित होने वाली परीक्षा के लिए कंपार्टमेंट वाले छात्रों को परीक्षा फार्म भरे जाने के लिए मौका दिया है। मिली सूचना के अनुसार बोर्ड द्वारा 31 दिसंबर तक कंपार्टमेंट के पेपर भरे जाने की तिथि दसवीं व जमा दो के छात्रों के लिए प्रदान की गई थी, लेकिन उक्त निर्धारित तिथि तक प्रदेश के हजारों छात्र अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे। खबर की पुष्टि करते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अश्वनी कुमार चौधरी ने बताया कि मार्च, 2013 में संचालित की जाने वाली मैट्रिक व जमा दो कक्षा के कंपार्टमेंट परीक्षार्थियों के परीक्षा प्रवेश पत्रों को बोर्ड में पहुंचने की निर्धारित तिथि 31 दिसंबर से 20 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD