Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

शीतकालीन सत्र के दौरान इस मर्तबा विरोध व रोष नहीं, बल्कि स्वागत रैलियों का दौर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 09 Jan 2013

Last updated on: Jan 09, 2013, 00:00 IST

प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मर्तबा विरोध व रोष नहीं, बल्कि स्वागत रैलियों का दौर । कांग्रेस सरकार का पहला विधानसभा सत्र होने के चलते हर कोई कर्मचारी संघ व अन्य सरकार के स्वागत की ही तैयारियों में हैं। कोई भी कर्मचारी संघ या संस्था शुरुआत में ही सरकार का विरोध कर अपने नुकसान के पक्ष में नहीं हैं। हर कोई सरकार को लुभाने में लगा हुआ है। ऐसे में सरकार का यह सत्र काफी हद तक शांतिपूर्वक रहने वाला है। धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा भवन में सत्र के पहले दिन ही जोरावर मैदान में कई कर्मचारी संघ सरकार के स्वागत में जुटे। प्राथमिक अध्यापक संघ की प्रदेश इकाई ने भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वागत में रैली का आयोजन किया। जो कोई सरकार से मिलने आ रहा है, वह बधाई संदेशों के साथ अपनी मांगों को भी शांतिपूर्वक रख रहा है। तपोवन में जहां पैट व पीटीए अध्यापकों की भारी भरकम संख्या ने तपिश बनाए रखी। वहीं अनुबंध शिक्षक व अन्य कई कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेंगे। वहीं 10 व 11 जनवरी को भी बधाइयों व स्वागत रैलियों का दौर चला रहेगा।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD