हॉकी खेल को प्रफुल्ल्ति करने की जरूरत: नरिंदर सिंह सोढ़ी
पत्रकारों से बात करते नरिंदर सिंह सोढ़ी
Web Admin
5 दरिया न्यूज(विकास नागपाल)
खरड़ , 23 Feb 2012
Last updated on: Feb 23, 2012, 00:00 IST
हॉकी अंतराष्ट्रीय खेल है और इसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रफुल्लित करने के लिए जोर देने की जरूरत है जबकि सरकारें अन्य खेलों को प्रफुल्लित करने पर ही जोर दे रही है। यह बात अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नरिंदर सिंह सोढ़ी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकारें इस खसेल को ओर प्रफुल्लित करना चाहती है तो उप मंडल स्तर पर कम से कम दो हॉकी स्टेडीयम होने जरूरी है। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम द्वारा वर्ष 2001 में जीते कप के बारें में कहा कि उस टीम में नौ खिलाड़ी पंजाब से थे परंतू हॉकी कोच द्वारा अर्जुन हल्लप व राजपाल सिंह को टीम से बाहर रखे जाना दुभार्गय रहा अगर यह खिलाड़ी टीम में होते तो भारतीय टीम और भी बेहतर प्रदर्शन करती। उन्होंने अफसोस जाहिर किया कि हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह को टीम से बाहर रखने से हॉकी खिलाड़ीयों को मनोबल गिरा है जबकि मंदीप सिंह अकेला ऐसा खिलाड़ी हक्ै जो मैदान में खेल को 50 प्रतिशत नियंत्रण में रखने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार को हॉकी प्रफुल्लित करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खिलाड़ीयों को प्लॉट व अन्य सुवीधाए दी जा रही है लेकिन हॉकी खिलाड़ीयों के लिए कुछ भी नही किया गया ना ही हॉकी के कोचों को कोई सूवीधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार भारत ने हाकी ना जीती तो वह हॉकी के खेल में बहुत ही पिछड़ कर रह जाऐंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रगट सिंह को खेल निदेशक बनाए जाने के बाद खिलाड़ीयों के पक्ष में सरकार का रोल काबिलेतारीफ रहा है व वह चाहते है भविष्य में भी खेल निदेशक एक खिलाड़ी को ही बनाया जाए।