Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

उपमंडल देहरा के देहरा, ज्वालामुखी और जसवां-परागपुर हलके की मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 19 Dec 2012

Last updated on: Dec 19, 2012, 00:00 IST

उपमंडल देहरा के देहरा, ज्वालामुखी और जसवां-परागपुर हलके की मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना रावमापा देहरा के हाल में वीरवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना के दौरान चुनाव आयोग की ओर से वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। प्रशासन ने उम्मीदवारों के एजेंटों से अपील की है कि वे मतगणना हाल में अपना मोबाइल फोन लेकर न आएं। विभिन्न पार्टियों के भारी समर्थकों के आने के कारण और ट्रैफिक समस्या से बचने के लिए प्रशासन ने कई पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। मतगणना के दिन यातायात व्यवस्था के लिए कई स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाई गई हैं। प्रशासन से इसके लिए लोनिवि, बिजली बोर्ड, बीडीओ कार्यालय और पुराना एसडीएम कार्यालय के परिसरों को अस्थाई पार्किंग के लिए चुना है। इसके अलावा हनुमान चौक से देहरा के लिए वन-वे ट्रैफिक रहेगी। किसी भी वाहन को आईपीएच रेस्ट हाउस की तरफ से आने वाली सड़क से प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही मतगणना स्थल की ओर जाने वाली सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी। सभी वाहनों को तहसील चौक से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से इसके लिए तीन चेक पोस्ट बनाई गई हैं। पहली तहसील चौक, दूसरी सीसे स्कूल सड़क और तीसरी पोस्ट बस अड्डे की ओर से सीसे स्कूल को आने वाले रास्ते पर बनाई जाएगी। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) देहरा शिव कृष्ण पराशर ने कहा कि मतगणना के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। हनुमान चौक से देहरा के लिए वन-वे ट्रैफिक रहेगी। उन्होंने बताया कि तीनों हलकों मतगणना एक साथ शुरू होगी।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD