Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी मुजफ्फरपुर में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत, एक ने तैरकर बचाई जान भारत को औषध निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में एमएसएमई सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका : जेपी नड्डा यूटीटी सीजन 7: मानुष और हर्सी का दमदार प्रदर्शन, कोलकाता थंडरब्लेड्स को मात देकर फाइनल में यू मुंबा महानदी ऑफशोर बेसिन में पहले अप्रेजल वेल की ड्रिलिंग शुरू, ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में नया अध्याय: हरदीप पुरी 25 साल से ज्यादा समय से लंबित कर्मचारियों की शिकायतें सुलझाई गईं : मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?', कॉकरोच जनता पार्टी से श्वेता तिवारी ने पूछे सवाल उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा के नए चुने गए सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन-कम-ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज की टी20 इतिहास में अपनी दूसरी बड़ी जीत चंडीगढ़ में MY Bharat स्वयंसेवकों ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में लिया भाग करमजीत सिंह रिंटू ने स्कूलों में छात्रों को फ्री स्कूल बैग और यूनिफॉर्म बांटे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का दिया भरोसा सरकारी स्कूलों को सभी तरह की आधुनिक सहुलते उपलब्ध करवाई: विधायक डॉ अजय गुप्ता हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की गुलाब चंद कटारिया ने 'होला मोहल्ला' प्रदर्शनी का किया उद्घाटन पद्म भूषण तरलोचन सिंह प्रथम डॉ. रतन सिंह जग्गी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित मुख्यमंत्री की डेयरी क्षेत्र के लिए पांच बड़ी घोषणाएं, महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा निर्धारित समय सीमा में पूरी हों भवन एवं सड़क परियोजनाएं: रणबीर गंगवा संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह दिखाते हैं : नायब सिंह सैनी

 

निर्धारित समय सीमा में पूरी हों भवन एवं सड़क परियोजनाएं: रणबीर गंगवा

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 27 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 10:55 IST

हरियाणा के लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें)  मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने प्रदेश में चल रही विभिन्न भवन एवं सड़क परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री रणबीर गंगवा आज पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

बैठक में विभाग के चीफ इंजीनियरों ने भाग लिया, जबकि सभी सर्कलों के अधीक्षक अभियंताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग निर्माण क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है और विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वित रूप से कार्य करते हुए प्रदेश के लोगों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाएं, ताकि जनता में विभाग की विश्वसनीयता और अधिक बढ़े।

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश में चल रही भवन निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय अवधि में पूरी की जाएं, ताकि लोगों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं अंतर-विभागीय मामलों के कारण लंबित हैं, उनकी सूची तैयार की जाए, ताकि संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्यों में तेजी लाई जा सके।

उन्होंने समय पर कार्य पूरा न करने वाले और गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों एवं एजेंसियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।श्री रणबीर गंगवा ने बारिश के मौसम में सड़कों पर गड्ढों की समस्या का विशेष रूप से संज्ञान लेने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक मशीनरी सहित अलर्ट मोड पर रहने को कहा, ताकि गड्ढों को तुरंत भरा जा सके और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलती रहे। 

उन्होंने ‘म्हारी सड़क’ ऐप पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को फील्ड में सतर्क रहने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के मौसम में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।बैठक में मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली भवन परियोजनाओं की भी समीक्षा की। 

उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग द्वारा तैयार की जा रही परियोजनाओं के समीप सूचना बोर्ड लगाए जाएं, जिन पर विभाग का नाम, संबंधित अधिकारी का नाम और फोन नंबर अंकित हो, ताकि कोई भी व्यक्ति परियोजना से संबंधित जानकारी विभाग के साथ साझा कर सके।बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा वर्तमान में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 23 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इन सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश में 21 मॉडल रोड विकसित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर ईआईसी बिल्डिंग श्री अनिल दहिया, ईआईसी रोड्स श्री योगेश मोहन मेहरा, चीफ इंजीनियर बिल्डिंग सतबीर सिंह, एमडी एचएसआरडीसी श्री अरुण जग्गा, चीफ इंजीनियर रोड्स श्री संदीप गोयल एवं श्री हरपाल सिंह तथा मुख्यमंत्री कार्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंजीनियरिंग विभागों के सलाहकार श्री राजीव यादव उपस्थित थे।

 

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD