Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी मुजफ्फरपुर में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत, एक ने तैरकर बचाई जान भारत को औषध निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में एमएसएमई सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका : जेपी नड्डा यूटीटी सीजन 7: मानुष और हर्सी का दमदार प्रदर्शन, कोलकाता थंडरब्लेड्स को मात देकर फाइनल में यू मुंबा महानदी ऑफशोर बेसिन में पहले अप्रेजल वेल की ड्रिलिंग शुरू, ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में नया अध्याय: हरदीप पुरी 25 साल से ज्यादा समय से लंबित कर्मचारियों की शिकायतें सुलझाई गईं : मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?', कॉकरोच जनता पार्टी से श्वेता तिवारी ने पूछे सवाल उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा के नए चुने गए सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन-कम-ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज की टी20 इतिहास में अपनी दूसरी बड़ी जीत चंडीगढ़ में MY Bharat स्वयंसेवकों ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में लिया भाग करमजीत सिंह रिंटू ने स्कूलों में छात्रों को फ्री स्कूल बैग और यूनिफॉर्म बांटे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का दिया भरोसा सरकारी स्कूलों को सभी तरह की आधुनिक सहुलते उपलब्ध करवाई: विधायक डॉ अजय गुप्ता हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की गुलाब चंद कटारिया ने 'होला मोहल्ला' प्रदर्शनी का किया उद्घाटन पद्म भूषण तरलोचन सिंह प्रथम डॉ. रतन सिंह जग्गी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित मुख्यमंत्री की डेयरी क्षेत्र के लिए पांच बड़ी घोषणाएं, महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा निर्धारित समय सीमा में पूरी हों भवन एवं सड़क परियोजनाएं: रणबीर गंगवा संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह दिखाते हैं : नायब सिंह सैनी

 

भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

1 अगस्त से ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों को नियमित कर्मचारियों के परिवीक्षा काल के बराबर 20,500 रूपये मासिक मानदेय मिलेगा: हरजोत सिंह बैंस

Harjot Singh Bains, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 10:34 IST

सफाई सेवकों के सम्मान और गरिमा की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों एवं सीवरमैन के मासिक मानदेय में बड़ा इज़ाफ़ा करने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा तथा स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री विजय दानव के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ पूरे दिन चली व्यापक और सकारात्मक वार्ता के बाद यह निर्णय लिया। 

सफल बातचीत के उपरांत राज्यभर के सफाई कर्मचारियों ने अपनी जारी हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी। आज शाम पंजाब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “सफाई सेवक हमारे शहरों की स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अब ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन को नियमित सफाई सेवकों एवं सीवरमैन को परिवीक्षा काल के दौरान मिलने वाले कुल मासिक मानदेय के बराबर भुगतान किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों और नगर सुधार ट्रस्टों द्वारा अनुबंध के आधार पर नियुक्त सफाई कर्मचारियों को अब 1 अगस्त, 2026 से नियमित कर्मचारियों के परिवीक्षा काल के दौरान मिलने वाले 20,500 रूपये प्रति माह के बराबर मानदेय दिया जाएगा।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि संशोधित वेतन संरचना के तहत अनुबंध आधारित कर्मचारियों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि पहले इन कर्मचारियों का मासिक मानदेय 10,500 रूपये था, जिसे हाल ही में बढ़ाकर 14,000 रूपये किया गया था और अब इसे बढ़ाकर 20,500 रूपये कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि मान सरकार के इस निर्णय से स्वच्छता सेवाओं से जुड़े हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी शहरी स्थानीय निकायों और नगर सुधार ट्रस्टों को निर्देश दिए हैं कि वे 1 अगस्त से इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करें। बरनाला में हाल ही में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का उल्लेख करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। 

उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रत्येक सफाई कर्मचारी के कल्याण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पंजाब के निर्माण के प्रति मान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य सरकार सार्वजनिक सेवा में योगदान देने वाले प्रत्येक कर्मचारी के सम्मान की रक्षा करने तथा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD