Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में बढ़ रही प्रदेश सरकार

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Himachal News, Latest Himachal News, Rajesh Dharmani, Yadvinder Goma, Kewal Singh Pathania, Sanjay Ratan, RS Bali, Raghubir Singh Bali
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कांगड़ा , 27 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 18:45 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में आयोजित बाल मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार कर रही है। 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 24 हजार विद्यार्थियों ने निजी स्कूल छोड़कर 150 सीबीएसई पाठ्यक्रम के सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया है, जो सरकारी शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आगामी दो से चार वर्षों में सरकारी स्कूलों का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और अधिक से अधिक अभिभावक इन विद्यालयों में ही अपने बच्चों को प्रवेश दिलवायेंगे क्योंकि सरकार इन्हें आधुनिक सुविधाओं और उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था से सुसज्जित कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां में 8.56 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मॉडल पुलिस स्टेशन एवं पुलिस आवास, 9.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ओल्ड ऐज होम तथा 8.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार चिकित्सा महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) सीटों की संख्या बढ़ा रही है। 

प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में 330 नई पीजी सीटें बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस निर्णय के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में ही 100 पीजी सीटों की बढ़ोत्तरी होगी। सरकार के इस कदम से प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों में वर्षों से लंबित आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की कमी को दूर किया जा रहा है। टांडा चिकित्सा महाविद्यालय सहित अन्य संस्थानों में अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं ताकि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोगों को प्रदेश से बाहर या निजी अस्पतालों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकारी क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इसके साथ ही सरकार अस्पतालों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से लैस कर रही है। सभी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में तीन टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जा रही हैैं। 

आईजीएमसी शिमला और एआईएमएसएस चमियाना में यह सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। वहीं जिला एवं क्षेत्रीय अस्पतालों में 1.5 टेस्ला एमआरआई, पीईटी स्कैन, सीटी स्कैन तथा आधुनिक कैंसर उपचार प्रणाली स्थापित की जा रही है। साथ ही 16 से 20 वर्ष पुराने चिकित्सा उपकरणों को भी बदला जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से किया गया वायदा निभाते हुए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रही और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी गई। 

कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों को अपने संसाधनों से उदार राहत प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार और सरकारी संपत्तियों के मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। 

उन्होंने कहा कि आगामी मंत्रिमंडल बैठक में इस संबंध में व्हाइट पेपर कमेटी के गठन पर निर्णय लिया जाएगा, ताकि तथ्यों को जनता के सामने लाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले के संतुलित और तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

सरकार ने धर्मशाला में पर्यटन निगम के कार्यालय के साथ ही रेरा और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यालय स्थानान्तरित किए हैं। धर्मशाला में विभिन्न सरकारी संस्थानों को सशक्त किया जा रहा है तथा कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और देश का अग्रणी राज्य बनाना है। व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार नीतिगत निर्णय ले रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना है ताकि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक विकास का लाभ प्राप्त कर सके और आने वाले वर्षों में हिमाचल देश के सबसे समृद्ध एवं खुशहाल राज्यों में अपनी पहचान स्थापित करे। इस अवसर पर ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बड़ोह में मिनी सचिवालय खोलने, बड़ोह पुलिस चौकी को पुलिस थाना तथा सेराथाना में हेल्थ सेंटर को स्तरोन्नत कर पीएचसी बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत जी.एस. बाली को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि प्रदेश, विशेषकर नगरोटा बगवां के सर्वांगीण विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए जी.एस. बाली ने हिमाचल में फोरलेन सड़कों के निर्माण का मुद्दा सबसे पहले केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया था। 

नगरोटा बगवां के बुनियादी ढांचे के विकास और क्षेत्र को नई पहचान दिलवाने में उनकी दूरदर्शी सोच और प्रयासों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष आर.एस. बाली क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आर.एस. बाली क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान और जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति सदैव संवेदनशील एवं तत्पर रहते हैं। इसके उपरांत, कांगड़ा एयरपोर्ट पर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्न और मलेन्द्र राजन, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र काकू, राकेश कालिया, जगजीवन पाल, कांग्रेस के सह प्रभारी चेतन चौहान, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थीं।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Himachal News , Latest Himachal News , Rajesh Dharmani , Yadvinder Goma , Kewal Singh Pathania , Sanjay Ratan , RS Bali , Raghubir Singh Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD