Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात

पंजाब के विकास, किसानों, मजदूरों, युवाओं, कानून-व्यवस्था और उद्योगों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Narendra Modi, Modi, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 17:50 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने आज नई दिल्ली में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत मुलाकात की। इस अवसर पर पंजाब के सर्वांगीण विकास, राज्य के लोगों के कल्याण और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने पंजाब की वर्तमान स्थिति, अर्थव्यवस्था, उद्योग, किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य, कानून-व्यवस्था, गैंगस्टरवाद सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रधानमंत्री के समक्ष रखा। इस मुलाकात के संबंध में ढिल्लों ने कहा कि आज की बैठक अत्यंत सार्थक और सकारात्मक माहौल में हुई तथा प्रधानमंत्री ने उनकी पूरी बात गंभीरता से सुनी। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब को लेकर अत्यंत चिंतित हैं और राज्य की वर्तमान परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने पंजाब में एक कार्यकर्ता के रूप में अपने अनुभवों को भी साझा किया। श्री ढिल्लों ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी आज भी पंजाब की जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की वर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार की विफलता और दिशाहीन नीतियों के कारण राज्य आर्थिक और प्रशासनिक रूप से लगातार पिछड़ रहा है। पंजाब की रीढ़ माने जाने वाले किसान और मजदूर आज बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं, जबकि राज्य सरकार केवल झूठे दावों और विज्ञापनबाजी तक सीमित होकर रह गई है। 

कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और कमजोर औद्योगिक नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर जा रहे हैं, जिससे राज्य के युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर हैं। ढिल्लों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ किसानों और मजदूरों के कल्याण, राज्य में उद्योगों के विस्तार, नए निवेश को आकर्षित करने तथा पंजाब को एक बार फिर देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए विशेष योजनाओं पर चर्चा की, ताकि राज्य के युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहले गुजरात और बाद में पूरे देश ने विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित किए, उसी प्रकार अब पंजाब को भी भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार की आवश्यकता है, ताकि राज्य भी विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व और पंजाब के प्रति उनकी प्रतिबद्धता राज्य के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रेरणादायक है।

जहां वर्तमान राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, वहीं भारतीय जनता पार्टी पंजाब के विकास, जनसेवा और राज्य को पुनः प्रगति के मार्ग पर लाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अपने विकास मॉडल के आधार पर पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनाएगी।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Narendra Modi , Modi , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD