Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश

Bal Mukand Sharma, Chairman Punjab State Food Commission, Punjab Food Commission, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 17:05 IST

पंजाब स्टेट फूड कमीशन (पीएसएफसी) ने आज आयोग की विभिन्न गतिविधियों की व्यापक समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। तेजी से बदल रहे तकनीकी परिवेश को ध्यान में रखते हुए आयोग के चेयरमैन श्री बाल मुकंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोग की वेबसाइट का आधुनिकीकरण और नियमित अद्यतन (अपडेट) करने का निर्णय लिया गया, ताकि आयोग की गतिविधियों, योजनाओं और पहलों संबंधी नवीनतम जानकारी आम जनता तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाई जा सके।

बैठक के दौरान आयोग द्वारा तैयार की गई जन-जागरूकता फिल्म की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर चेयरमैन ने निर्देश दिए कि वर्तमान फिल्म का पुनर्मूल्यांकन किया जाए और उसमें खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग द्वारा हाल के समय में शुरू किए गए विभिन्न नए अभियानों, कार्यक्रमों और पहलों को भी शामिल किया जाए, जिससे लोगों को आयोग के कार्यों की व्यापक जानकारी मिल सके।

मानसून सीजन की शुरुआत के मद्देनज़र चेयरमैन श्री बाल मुकंद शर्मा ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि आयोग द्वारा राज्यभर के गोद लिए गए विद्यालयों में विकसित किए गए न्यूट्रिशन गार्डनों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए तथा उनके उचित रखरखाव, देखभाल और तकनीकी सुधार सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन पोषण वाटिकाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, इसलिए इनकी गुणवत्ता और उपयोगिता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में सदस्य सचिव सोना थिंद तथा आयोग के सदस्य विजय दत्त और चेतन प्रकाश धालीवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Bal Mukand Sharma , Chairman Punjab State Food Commission , Punjab Food Commission , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD