Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 12:30 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्राथमिक शिक्षकों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर उचित निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस व्यवस्था की सहानुभूतिपूर्वक समीक्षा करेगी और यह तय करेगी कि इसमें सुधार की आवश्यकता है या इसे पूरी तरह वापस लिया जाए।

आज शिमला के चौड़ा मैदान में आयोजित प्राथमिक शिक्षक संघ की आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और शिक्षक संघ के बीच होने वाली आगामी बैठक में इस विषय पर निष्पक्ष एवं सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्राथमिक शिक्षकों के विरुद्ध की गई निलंबन की कार्रवाइयों, विभागीय जांचों तथा दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्य अध्यापकों, केंद्र मुख्य अध्यापकों तथा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के अधिकारों की शक्तियों में कमी नहीं की जाएगी। 

साथ ही, प्राथमिक विद्यालयों में खेल गतिविधियों को भी पुनः शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी पदों पर पदोन्नति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संघ की मांगों पर शनिवार को सचिवालय में संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है।मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार लागू कर रही है और शिक्षकों के सहयोग से प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों को राज्य के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा पहले ही शुरू की जा चुकी है। उन्होंने इस दिशा में प्राथमिक शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि सीबीएसई विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति लगभग पूरी हो चुकी है और शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की थी। 

उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसी राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और कल्याण को ध्यान में रखकर लिया गया। उन्होंने कहा, मैं स्वयं एक सरकारी कर्मचारी का बेटा हूं। हमने ओपीएस इसलिए बहाल की क्योंकि नई पेंशन योजना के तहत कई कर्मचारियों को मात्र 3,000 रुपये तक पेंशन मिल रही थी, जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा और सम्मान प्रभावित हो रहा था। ओपीएस लागू होने के बाद अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब लगभग 30,000 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और संसाधनों की सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसने राज्य के हितों की रक्षा नहीं की। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान बंद होने से हुए आर्थिक नुकसान तथा लगभग 10,000 करोड़ रुपये की देनदारियां वर्तमान सरकार के लिए छोड़ दी गईं। उन्होंने प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD