Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; जालंधर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल का संचालक विस्फोटक सामग्री से लैस आईईडी सहित गिरफ्तार

आईएसआई समर्थित बीकेआई आतंकी मॉड्यूल विदेशी हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 26 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 12:22 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के तहत सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्कों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने जालंधर देहात पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में विदेशी हैंडलरों द्वारा संचालित आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए उसके संचालक को जालंधर से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जालंधर के आदमपुर स्थित गांव पड़ियाना निवासी सतबीर सिंह के रूप में हुई है। विस्फोटक सामग्री के अलावा पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल (पीबी-08-ईटी-6736), जिसका वह इस्तेमाल कर रहा था, भी बरामद की है।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 1.3 किलोग्राम उच्च क्षमता वाले विस्फोटक से तैयार एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया है, जिसमें श्रैपनेल और बॉल बेयरिंग भी लगे हुए थे। 

उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि आतंकी मॉड्यूल का उद्देश्य राज्य में शांति एवं कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने कहा, "समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा आतंकी खतरा टल गया और कई निर्दोष लोगों की जान बच गई।"ऑपरेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि सीआई जालंधर की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि बीकेआई मॉड्यूल के एक सदस्य ने अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर विस्फोटकों की खेप प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही सीआई जालंधर और जालंधर देहात पुलिस की संयुक्त टीमों ने गांव ढंडौर में नाका लगाकर संदिग्ध सतबीर सिंह की मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान उसके बैग से आईईडी बरामद की गई।डीजीपी ने कहा कि इस साजिश में शामिल विदेशी हैंडलरों, स्थानीय नेटवर्क तथा पूरे आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने और इसके आगे-पीछे के सभी संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में थाना पतारा, जालंधर देहात में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 113(1) एवं 113(3), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं 4 एवं 5 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1बी)(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD