Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ अजय गुप्ता ने 3 नए आम आदमी क्लीनिक का किया उद्घाटन

पंजाब सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं : विधायक डॉ अजय गुप्ता

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Aam Aadmi Clinics, Aam Aadmi Mohalla Clinics
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 11:27 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज 3 नए आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कटरा मोतीराम आर्य समाज स्कूल के पास, मूलेचक्क पंचायत और पंचायत कीर्तन गढ़ क्षेत्र में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए तीनों क्लीनिक का शुभ आरंभ किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब भर में एक हजार से अधिक आम आदमी क्लीनिक शुरू करवाए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।उन्होंने कहा कि इन क्लीनिक में लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। उन्होंने लोगों को इन सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 10 आम आदमी क्लीनिंग चल रहे हैं। सेहत बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज करने के कार्ड लगातार उनके कार्यालय से बनवाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जिनके भी कार्ड नही बने हैं, वह लोग उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। “ मावा धिया “सत्कार योजना के तहत उनके कार्यालय में प्रतिदिन फॉर्म भरे जा रहे हैं।विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को सभी मूलभूत सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आज सुबह ही केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इस योजना के तहत धार्मिक स्थल के दर्शन करने के लिए भेजा गया है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है।इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह अहलूवालिया,वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, दीपक बग्गा, साजन कुमार, रितु महाजन, राहुल कुमार, मोनिका लंबा, रोम्पी जी ,विक्की कुमार , सरपंच हरजीत सिंह, सरपंच सुखदेव सिंह, क्षेत्र के लोग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Aam Aadmi Clinics , Aam Aadmi Mohalla Clinics

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD