Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें CM भगवंत मान ने पंजाब में ₹1,116 करोड़ की वर्धमान-आइची स्टील परियोजना की रखी आधारशिला पंजाब में पेपर लीक पर श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री मान : तरुण चुग कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पंजाब भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बढेंगी चिकित्सकों की 100 पीजी सीटेंः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना पंजाब सरकार की प्राथमिकताः ब्रम शंकर जिंपा मुकेश अग्निहोत्री ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस सांसदों का पेपर लीक के खिलाफ संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की महत्वपूर्ण मुलाकात भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बरनाला पुलिस कार्रवाई पर सख्त कदम उठाने की मांग की लुधियाना में बनाई जाएगी फूलों की विश्व स्तरीय मंडी: हरचंद सिंह बरसट सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5 पिस्तौल, 2 किलोग्राम हेरोइन और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित काबू पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा - वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ अभियान एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा गांव बमाल और दुगनी में आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए अत्याधुनिक 'मिल्खा सिंह एरिना' का किया उद्घाटन मुकेश रेपसवाल ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में मिलेगा 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान

 

विधायक जीवनजोत कौर ने वार्ड नंबर 25 एवं 35 के निवासियों को दी बड़ी सौगात

दो नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ जनता को किए समर्पित

Jeevan Jyot Kaur, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Aam Aadmi Clinics, Aam Aadmi Mohalla Clinics
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 27, 2026, 11:25 IST

पंजाब सरकार द्वारा आम लोगों को उनके घरों के निकट गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक जीवनजोत कौर ने आज वार्ड नंबर 35 (न्यू अमृतसर) तथा वार्ड नंबर 25 (कांगड़ा कॉलोनी) में दो नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन दोनों नए क्लीनिकों के शुरू होने के साथ ही अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या 6 से बढ़कर 8 हो गई है।

इस अवसर पर विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में स्थापित नए आम आदमी क्लीनिक से वार्ड नंबर 35 के निवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जबकि कांगड़ा कॉलोनी में शुरू किए गए क्लीनिक से वार्ड नंबर 25 के लोगों को अपने घर के निकट ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विधायक ने बताया कि इन क्लीनिकों में लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, मुफ्त लैब जांच और मुफ्त दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों के माध्यम से आम लोगों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। जीवनजोत कौर ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक पंजाब सरकार की जनहितकारी स्वास्थ्य नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और राज्य सरकार पूरे प्रदेश में इनकी संख्या लगातार बढ़ा रही है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के नज़दीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा, “लोगों का स्वास्थ्य और उनका कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन नए क्लीनिकों के शुरू होने से आम नागरिकों को समय पर उपचार मिलेगा और उनके इलाज पर होने वाला खर्च भी काफी हद तक कम होगा।“इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Jeevan Jyot Kaur , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Aam Aadmi Clinics , Aam Aadmi Mohalla Clinics

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD