Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान: मान सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए 1,423.33 करोड़ रुपये जारी किए : डॉ. बलजीत कौर

पंजाब के लगभग 23.77 लाख वरिष्ठ नागरिकों को समय पर मिल रही है आर्थिक सहायता

Dr Baljit Kaur, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 12:22 IST

वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा, आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज बताया कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1,423.33 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।

इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का दृढ़ विश्वास है कि हमारे बुजुर्ग हमारे परिवारों की अमूल्य धरोहर और समाज की मजबूत नींव हैं तथा उनकी सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन-यात्रा सुनिश्चित करना सरकार का मूल दायित्व है। उन्होंने बताया कि राज्य भर में लगभग 23.77 लाख वरिष्ठ नागरिक वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जिससे यह पंजाब की सबसे बड़ी और सबसे प्रभावी सामाजिक कल्याण योजनाओं में से एक बन गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि पंजाब सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 4,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मंत्री ने सभी जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी पात्र बुजुर्गों तक पेंशन की राशि समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने अधिकारियों को नए आवेदनों का पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से निपटारा करने, शिकायतों का तत्काल समाधान करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जागरूकता की कमी अथवा प्रशासनिक विलंब के कारण कोई भी पात्र बुजुर्ग इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के सपने का उल्लेख करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार ऐसे ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जहां प्रत्येक बुजुर्ग स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सरकार के संरक्षण में महसूस करे। 

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का कल्याण मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा राज्य में सामाजिक सुरक्षा के दायरे को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पंजाब के स्थायी निवासी निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता प्राप्त करने के पात्र हैं। 

इस योजना के अंतर्गत 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष तथा 58 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं शामिल हैं, बशर्ते कि उनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 60,000 रुपये से अधिक न हो। उन्होंने सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों, जिन्होंने अभी तक इस योजना के तहत अपना पंजीकरण नहीं कराया है, से अपील की कि वे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर इस महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ अवश्य उठाएं।

डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि मान सरकार जनहित एवं लोककल्याणकारी योजनाओं को इसी प्रकार जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करती रहेगी, ताकि प्रदेश के बुजुर्ग अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष पूरे सम्मान, आत्मनिर्भरता और मानसिक शांति के साथ व्यतीत कर सकें।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD