Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 14:28 IST

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पहली बार रामनगर और देहरादून के बीच सीधी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू हो गई। सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह ट्रेन लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की मांग थी। इसके शुरू होने से उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

नई ट्रेन के जरिए यात्रियों को देहरादून और हरिद्वार के लिए एक ही दिन में आने-जाने की सुविधा मिलेगी। इससे लोग सरकारी काम, शिक्षा, कारोबार और व्यक्तिगत कार्य पूरे करके उसी दिन अपने घर लौट सकेंगे। यह ट्रेन यात्रियों को हरिद्वार और देहरादून से आगे की कनेक्टिविटी के जरिए चार धाम यात्रा-बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री-तक पहुंचने में भी अधिक सुविधा प्रदान करेगी।

ट्रेन संख्या 15310 प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी, जो सुबह 5:50 बजे रामनगर से रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 15309 दोपहर 3:55 बजे देहरादून से रवाना होगी और रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन का ठहराव काशीपुर, रोशनपुर, पिपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर होगा।

इस ट्रेन में एसी सेकेंड क्लास, एसी थर्ड क्लास, एसी चेयर कार, स्लीपर क्लास, सेकेंड सिटिंग और जनरल सेकेंड क्लास कोच लगाए गए हैं, जिससे विभिन्न श्रेणियों के यात्रियों को आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। नई ट्रेन सेवा से उत्तराखंड के नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और बिजनौर जिलों के निवासी, विशेषकर छात्र, किसान और व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

सरकार के अनुसार, इस ट्रेन के संचालन से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, गिरिजा देवी मंदिर तथा सीतामढ़ी (सीतावनी) जैसे प्राचीन धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी आसान होगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ऋषिकेश रेलवे स्टेशन को फीडर स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि हरिद्वार स्टेशन पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सके।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और अतिरिक्त क्षमता विकसित करने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का काम तेजी से चल रहा है। राज्य के 11 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें देहरादून, हरिद्वार जंक्शन, हर्रावाला, काशीपुर जंक्शन, किच्छा, कोटद्वार, रुड़की, काठगोदाम, लालकुआं जंक्शन, रामनगर और टनकपुर शामिल हैं।

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य की रेल कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके पूरा होने के बाद यह परियोजना उत्तराखंड के सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और पर्यटन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा साबित होगी।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD