Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के लिए गर्व का क्षण, प्राइवेट सेक्टर के लिए स्पेस क्षेत्र खोलने का मिला बड़ा परिणाम : डॉ. जितेंद्र सिंह

Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 15:19 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के लिए गर्व का क्षण है और यह देश के स्पेस सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोलने के फैसले के सकारात्मक और दूरगामी प्रभाव को दर्शाता है। विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के बाद आईएएनएस से खास बातचीत में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है, क्योंकि पहली बार किसी निजी कंपनी ने अपनी योजना के अनुसार अपना रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।

उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से यह हम सभी और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। पहली बार किसी निजी कंपनी ने अपनी योजना के अनुसार अपना रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।" डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईएएनएस से कहा, "यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि पांच-छह साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहसिक फैसला लेते हुए देश के स्पेस सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया था।"

मिशन से जुड़े सभी पक्षों को बधाई देते हुए मंत्री ने कहा कि स्काईरूट एयरोस्पेस ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से ऑर्बिटल लॉन्च करने वाली भारत की पहली निजी कंपनी बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा, "भारत की पहली निजी कंपनी के रूप में श्रीहरिकोटा से यह लॉन्च सफलतापूर्वक करने के लिए स्काईरूट को बधाई।

इस शानदार पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को संभव बनाने के लिए आईएन-स्पेस को बधाई। इस सहयोग को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए इसरो को बधाई। सबसे बढ़कर, इसे संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार और उन्हें बहुत-बहुत बधाई।" मंत्री ने कहा कि केवल 5 वर्षों के भीतर मिली यह तेज प्रगति भारत के स्पेस रिफॉर्म्स की सफलता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि जिन देशों ने भारत से कई दशक पहले अपना स्पेस प्रोग्राम शुरू किया था, उनकी तुलना में पहली ही कोशिश में सफल लॉन्च का भारत का रिकॉर्ड कहीं बेहतर रहा है। उन्होंने कहा, "पिछले केवल 5 वर्षों में जो उपलब्धियां हासिल हुई हैं, वे किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। स्पेस सेक्टर के लिहाज से 5 साल बहुत लंबा समय नहीं होता।

अगर उन देशों से तुलना करें, जिन्होंने हमसे बहुत पहले शुरुआत की थी, तो पहली कोशिश में सफलता का भारत का रिकॉर्ड उनसे कहीं बेहतर है। आज की यह उपलब्धि उसी शानदार रिकॉर्ड में एक और नया अध्याय जोड़ती है।"

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD