Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

जापान ओपन : चोट के कारण सेमीफाइनल मैच से हटीं चैन युफेई, पीवी सिंधु को मिला फाइनल का टिकट

PV Sindhu, Sports News, Badminton, Japan Open, Japan Open 2026, Tokyo
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

टोक्यो , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 14:48 IST

पीवी सिंधु शनिवार को जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंच गई हैं। चीन की दुनिया की नंबर 4 खिलाड़ी चैन युफेई सेमीफाइनल के बीच में ही चोट के कारण हट गईं, जिसके बाद भारतीय स्टार खिलाड़ी को इस सीजन के पहले फाइनल का टिकट मिल गया। सिंधु मैच में पूरी तरह हावी नजर आईं और वह 21-19, 15-10 से आगे चल रही थीं, तभी पूर्व ओलंपिक चैंपियन चैन को हैमस्ट्रिंग की संभावित चोट के कारण हटना पड़ा। 

इससे पहले भारतीय खिलाड़ी ने मजबूत शुरुआत की और अपने आक्रामक खेल और तेज मूवमेंट से पहले गेम के बीच में चार अंकों की बढ़त बना ली। चैन ने वापसी करते हुए स्कोर 19-19 से बराबर किया, लेकिन सिंधु ने आखिरी पलों में संयम बनाए रखा और अपने पहले गेम प्वाइंट को भुनाते हुए पहला गेम 21-19 से जीत लिया।

दूसरे गेम में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सिंधु ने शुरुआत से ही रैलियों पर दबदबा बनाए रखा और तेजी से 15-10 की बढ़त बना ली। इसके बाद चैन युफेई चोट से जूझती नजर आईं और उन्होंने आखिर में मैच से हटने का फैसला लिया। यह जीत सिंधु के 2026 में शानदार वापसी अभियान का एक और अहम पड़ाव है। 

31 साल की पीवी सिंधु ने साल की शुरुआत वर्ल्ड नंबर 18 रैंकिंग के साथ की थी, लेकिन लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपनी रैंकिंग में सुधार किया, और अब वह दुनिया की 9वें नंबर की खिलाड़ी बन गई हैं। यह उनकी बेहतरीन फॉर्म में वापसी का साफ संकेत है। जापान ओपन का खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ सिंधु रविवार को होने वाले फाइनल में जापान की अकाने यामागुची या इंडोनेशिया की कुसुम वरदानी में से किसी एक का सामना करेंगी।

इससे पहले, शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच से ठीक पहले जापान की नोजोमी ओकुहारा के हटने के बाद सिंधु जापान ओपन सुपर 750 के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंची थीं। 2023 में डेनमार्क ओपन के बाद सुपर 750 टूर्नामेंट में सिंधु का यह पहला सेमीफाइनल था। इस सीजन में वह तीन सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, जिनमें मलेशिया ओपन सुपर 1000 और ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 जैसे टूर्नामेंट शामिल हैं।

 

Tags: PV Sindhu , Sports News , Badminton , Japan Open , Japan Open 2026 , Tokyo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD