Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी- भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा शिक्षा सिस्टम शामिल

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, Dehradun
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

देहरादून , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 12:53 IST

उत्तराखंड के देहरादून में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में पेपर लीक होना आम बात हो गई है और पूरा शिक्षा सिस्टम इसमें शामिल है, लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। देहरादून में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान छात्रों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था सरकार-केंद्रित है, जबकि अब भारत को छात्र-केंद्रित शिक्षा व्यवस्था की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि एक छात्र पांच साल तक रोजाना 10 घंटे तैयारी करता है और औसतन उसके परिवार का 9 लाख रुपए खर्च होता है। इसके बावजूद पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक हुए हैं। सीट और नौकरी का "रेट कार्ड" बन गया है, लेकिन अब तक किसी को सजा नहीं मिली। इससे 7.5 करोड़ युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

इस भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था को जड़ से बदलने की जरूरत है। 21वीं सदी की ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनानी होगी, जो स्वतंत्र और जवाबदेह हो तथा छात्रों को पूरी सुरक्षा दे। उन्होंने कहा कि छात्रों के सामने दो रास्ते हैं। पहला रास्ता ईमानदारी और मेहनत का है। इस रास्ते पर चलने के लिए पांच साल तक रोजाना आठ घंटे मेहनत करनी पड़ती है।

इसके साथ आर्थिक बोझ, परिवार का दबाव और उम्र सीमा जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। दूसरा रास्ता पेपर लीक का है। अगर किसी के पास पैसा है, वह भ्रष्ट है और ईमानदारी से नहीं, बल्कि चोरी करके आगे बढ़ना चाहता है, तो उसके लिए एक दूसरा छिपा हुआ रास्ता है, जो पेपर लीक का रास्ता है।

राहुल गांधी ने कहा कि इस रास्ते पर चलने के लिए पहला नियम यह है कि माता-पिता गरीब या मध्यम वर्ग के नहीं होने चाहिए। दूसरा, ईमानदारी से काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 99.9 प्रतिशत छात्र ईमानदारी का रास्ता चुनते हैं, लेकिन कुछ लोग व्यवस्था का इस्तेमाल कर पेपर लीक के रास्ते का फायदा उठाते हैं, जिससे बाकी सभी युवाओं को नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 10 वर्षों में 7 करोड़ से अधिक छात्र इससे प्रभावित हुए हैं। इस दौरान 152 पेपर लीक हुए, यानी औसतन हर महीने एक पेपर लीक हुआ। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि इस मामले में दोष सिद्ध होने की दर शून्य है। इस अपराध के लिए आज तक एक भी व्यक्ति जेल नहीं गया और न ही किसी को सजा मिली है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , Dehradun

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD