Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

जोगिंदर सिंह छांगा ने हमेशा जनसेवा की : बलतेज पन्नू

बलतेज पन्नू ने जोगिंदर सिंह छांगा की अंतिम अरदास में शामिल होकर छांगा परिवार के साथ शोक व्यक्त किया

Baltej Pannu, Baltej Singh Pannu, Nasha Mukti Morcha, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 17:09 IST

आम आदमी पार्टी के जनरल सचिव एवं मीडिया प्रभारी श्री बलतेज सिंह पन्नू ने आज पटियाला शहर से वर्ष 1992 से लगातार नगर निगम चुनाव लड़कर जनसेवा करने वाले स्वर्गीय जोगिंदर सिंह छांगा की अंतिम अरदास में शामिल होकर छांगा (वडेरा) परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी हमेशा छांगा परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के रूप में बलतेज पन्नू ने कहा कि छांगा जैसी शख्सियतें समाज में बहुत कम जन्म लेती हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और समाज की भलाई के लिए समर्पित किया हो। बलतेज पन्नू ने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि गुरु घर से जुड़े छांगा परिवार के सदस्य अपने नितनेम के साथ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की चरण छोह वाली पावन धरती गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में चौकी के समय नियमित रूप से हाजिरी लगाते थे। 

उन्होंने कहा कि वे स्वयं कई बार जोगिंदर सिंह छांगा को अपनी नेक कमाई में से संगत के लिए प्रसाद वितरित करते हुए देख चुके हैं। जोगिंदर सिंह छांगा के पुत्रों विक्की और डिक्की द्वारा दी गई जानकारी का उल्लेख करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि जोगिंदर सिंह छांगा का निधन भी महापुरुषों की तरह शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक परिस्थितियों में हुआ।

बलतेज पन्नू ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे स्वयं तथा आम आदमी पार्टी हमेशा छांगा परिवार के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर पीआरटीसी के चेयरमैन श्री हरपाल जुनेजा, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली तथा भगवानदास जुनेजा ने भी परिवार के साथ शोक व्यक्त किया।

इस मौके पर गुरविंदर सिंह (ओएसडी), रविंदर पाल सिंह प्रिंस लांबा (जिला मीडिया प्रभारी, आम आदमी पार्टी), संदीप बंधु (हल्का मीडिया प्रभारी), जसविंदर सिंह (सह मीडिया प्रभारी), मनदीप सिंह राजा ढेरी, ऋषभ, अभिषेक शर्मा, राहुल मेहता, शैंपी घेर सोढ़िया, नवनीत वालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Baltej Pannu , Baltej Singh Pannu , Nasha Mukti Morcha , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD