Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा : पीयूष गोयल

Piyush Goyal, BJP, Bharatiya Janata Party, Madrid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैड्रिड , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 13:07 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को मैड्रिड में स्पेन के अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अपने 3 देशों के दौरे के तहत स्पेन में आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच भारत-स्पेन आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई।

बातचीत का मुख्य फोकस नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग), डिजिटल प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा और नवाचार जैसे क्षेत्रों पर रहा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर भी विचार-विमर्श किया और स्पेन के साथ भारत के व्यापारिक सहयोग को और व्यापक बनाने के उपायों पर चर्चा की।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को जल्द लागू करने की दिशा में प्रयास तेज होने के बीच वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को एक उच्चस्तरीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। 13 से 17 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य यूरोप के साथ भारत की आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस दौरान व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार और सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्पेन में अपने दौरे के दौरान पीयूष गोयल की अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो, उद्योग एवं पर्यटन मंत्री जोर्डी हेरेउ बोहेर तथा विदेश, यूरोपीय संघ और सहयोग मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस बुएनो के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा, गोयल भारत-स्पेन बिजनेस राउंडटेबल की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसमें स्पेन की प्रमुख कंपनियां और उद्योग संगठन हिस्सा लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य भारत में उपलब्ध निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करना और दोनों देशों के उद्योग जगत के बीच बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) साझेदारी को बढ़ावा देना है। इस वर्ष फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी।

उस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवाचार, जलवायु परिवर्तन से निपटने और शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए स्पेन के लगातार समर्थन की भी सराहना की।

 

Tags: Piyush Goyal , BJP , Bharatiya Janata Party , Madrid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD