Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया

 

जब सम्मान से बड़ा कुछ नहीं लगा, तो छोड़ दिया काम, कल्पना अय्यर ने बयां किया करियर के मुश्किल दौर का दर्द

Bollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:42 IST

मशहूर अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने अपने करियर के उस दौर को याद किया है, जब उन्हें इंडस्ट्री में कई मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने हमेशा अपने उसूलों को सबसे ऊपर रखा। कल्पना अय्यर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए अपने लंबे सफर और संघर्षों के बारे में खुलकर बात की।

उन्होंने बताया कि मनोरंजन जगत में उनका सफर हमेशा आसान नहीं रहा। करियर के शुरुआती दौर में उन्हें जहां खूब प्यार और पहचान मिली, वहीं बाद के वर्षों में इंडस्ट्री में आए बदलावों ने उनके लिए परिस्थितियां बदल दीं। उन्होंने कहा कि काम के लिए उन्होंने कभी अपने सम्मान और सिद्धांतों को दांव पर नहीं लगाया।

कल्पना अय्यर ने अपने पोस्ट में लिखा, ''टेलीविजन इंडस्ट्री में मेरी यात्रा तब शुरू हुई, जब एक बेहद खास और रचनात्मक सोच रखने वाली महिला निर्देशक मीना वैष्णवी ने मुझे एक ऐसे किरदार में देखा, जिसके बारे में उस समय किसी और ने कल्पना भी नहीं की थी। उन दिनों यह फैसला लेना आसान नहीं था, क्योंकि मेरी पहचान एक डांसर और विलेन के रूप में बन चुकी थी, लेकिन उन्होंने मेरे अंदर कुछ अलग देखा और मुझे भरोसा दिलाया कि मैं यह कर सकती हूं।

मैंने यह कदम खुद के लिए और उनके विश्वास के लिए उठाया। इसी वजह से मैंने दिल्ली के सीपीसी के लिए पहला टेलीविजन शो 'कशिश' करने का फैसला किया।'' कल्पना अय्यर ने आगे लिखा, "यह फैसला मेरे लिए एक नए सफर की शुरुआत साबित हुआ। इसने मुझे आगे बढ़ने और कई शानदार किरदार निभाने के बेहतरीन मौके दिए।

इसके बाद मैंने 'बनेगी अपनी बात', 'दिल लगी', 'जुनून', 'दर्द', 'वक्त', 'यूल लव स्टोरी', 'चंद्रकांता', 'कुरुक्षेत्र', 'फरमान', 'मार्गरीटा' जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। लंबे समय तक टेलीविजन ने मुझे व्यस्त रखा, मुझे खुशी दी और आर्थिक रूप से भी मैं सुरक्षित थी। मैं अपनी जिंदगी से खुश थी।" उन्होंने आगे अपने संघर्षों को याद करते हुए कहा, ''फिर कुछ बदलाव आए और बिना किसी कड़वाहट के मुझे स्वीकार करना होगा कि वे सभी बदलाव मेरे पक्ष में नहीं थे।

एक नई सोच और एक नया रवैया इंडस्ट्री में सामान्य होने लगा। धीरे-धीरे मुझे या तो अनादर सहना पड़ता या फिर छोटे और साधारण किरदारों को कम फीस में स्वीकार करना पड़ता। ऐसा महसूस होने लगा कि अगर काम करते रहना है तो बिना शिकायत कुछ भी और किसी भी तरह का काम स्वीकार करना होगा।''

पोस्ट के आखिर में कल्पना अय्यर ने लिखा, ''मेरे सिद्धांतों और मूल्यों की कीमत पर मैं कभी कोई काम नहीं कर सकती थी। मैंने कभी भी काम के लिए अपनी ईमानदारी और आत्मसम्मान को कम नहीं किया। इसलिए मैंने काम छोड़ने और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया।''

 

Tags: Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD