Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए विशेष उद्यम किया : बलकार सिंह

लोगों को श्री गुरु रविदास महाराज जी के समानता, सर्व साझीवाला, भाईचारे और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का दिया न्योता

Balkar Singh, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 16:38 IST

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष डॉक्यूमेंट्री प्रोग्राम के तहत वीरवार रात जिले के गांव बुलंदपुर, रंधावा मसंदा, भोड़ीपुर, रायेवाल, रामनगर और सत्तोवाली में गुरु जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। गांव बुलंदपुर और रंधावा मसंदा में विशेष तौर पर शिरकत करते हुए हलका विधायक करतारपुर बलकार सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किया गया है।

श्री बलकार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विशेष रूप से तैयार वैनों पर एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से पूरे राज्य के गांवों में श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन और दर्शन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री में श्री गुरु रविदास जी के जीवन, उनकी महान शिक्षाओं, सामाजिक बराबरी, सद्भावना और मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से पेश किया गया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जिले के गांवों के लिए ऐसी 3 वैन उपलब्ध करवाई गई है और हरेक वैन के माध्यम से रोजाना दो गांवों में डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि करतारपुर इलाके में भी रोजाना दो गांवों में डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है।

विधायक बलकार सिंह ने लोगों, विशेषकर युवाओं को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाग लेने और श्री गुरु रविदास जी के समानता, सर्व साझीवाला, भाईचारे और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इसी तरह सब डिवीजन नकोदर के गांव भोड़ीपुर, रायेवाल और सब डिवीजन आदमपुर के गांव रामनगर और सत्तोवाली में भी विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई, जिसमें स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

 

Tags: Balkar Singh , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD