Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

करमजीत सिंह रिंटू ने नई सीवरेज व्यवस्था डालने और सड़के बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मांग पर तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे: करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 14:22 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने नई सीवरेज  व्यवस्था डालने और सड़के बनाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। चेयरमैन रिंटू ने सिटी एनक्लेव मजीठा रोड में नए सीवरेज प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। 

इसके साथ-साथ वार्ड नंबर 15, गुरु नानक नगर में जाम सीवरेज की समस्या का मौके पर जाकर रिव्यू किया और संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द ठीक करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों की समस्याओं को समय पर हल करना और लोगों को बेहतर सुविधाए प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। 

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों की मांग पर ही तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। करमजीत सिंह रिंटू ने 'जोशी कॉलोनी' में चल रहे सड़क बनाने के काम का रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि उनकी  हमेशा कोशिश रहती है कि  खुद मौके पर जाकर काम को सुपरवाइज करूं ताकि मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अच्छा और पक्का काम मिले। 

उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में जितनी भी प्रीमिक्स से बनने वाली सड़कों के काम शेष रह गए हैं, आने वाले दिनों में सभी अधूरी सड़कों का निर्माण करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है।

 करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जनता से किए अपने सभी वादों और चुनावी गारंटियों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों के आधार पर प्रदेश की जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करेगी।

उन्होंने कहा कि "मावां-धियां सत्कार योजना" के तहत महिलाओं को प्रदान की जा रही सम्मान राशि को पूरे पंजाब की महिलाओं से भरपूर समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। 

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज, आम आदमी पार्टी के  वॉलिंटियर्स और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD