Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Ambala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अंबाला , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 15:02 IST

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर हरियाणा के अंबाला जिले में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, "मेरा ये सौभाग्य है कि मुझे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म-जयंती के अवसर पर हरियाणा की पवित्र भूमि पर अंबाला आने का अवसर मिला है।

यह भूमि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से गीता की भूमि कही जाती है। इस भूमि को आजादी के वीरों के लिए जाना जाता है। खेलों में हमारे देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की इस भूमि को मैं नमन करता हूं।" उन्होंने कहा कि आज जब मैं यहां आया हूं, तो मैं कहूंगा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन से हमें जो दृष्टि मिलती है, उसकी भावना एक भारत-श्रेष्ठ भारत में निहित है।

उनका जीवन इसके लिए ही समर्पित किया। हम जिस पार्टी के सदस्य हैं, उसके वे संस्थापक सदस्य रहे और 21 अक्टूबर, 1951 को उन्होंने इस विचारधारा, भारतीय जनसंघ, की स्थापना की। आज हमें खुशी है कि जिस पौधे की जड़ों को उन्होंने सींचा, आज वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए आज देश की 78 प्रतिशत जनसंख्या पर राज कर रही है और लगभग 72 प्रतिशत भू-भाग पर एनडीए और भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को  नहीं बल्कि विचार को महत्व दिया और जब-जब बारी आई विचार के लिए पद को त्यागा और विचार के साथ खड़े रहे।

उन्होंने कहा कि हुसैन सुहरावर्दी की सरकार थी, जिसके अंतर्गत पूरा पश्चिम और पूर्वी बंगाल आता था, उसने योजना बना ली थी कि विभाजन में यह पाकिस्तान के साथ जाएगा। उस समय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जन-आंदोलन चलाया और जन-आंदोलन चलाने के बाद उन्होंने कहा कि हम ये कभी नहीं होने देंगे। आज जो पश्चिम बंगाल है, ये श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की देन है।

नहीं तो कांग्रेस ने ये मान लिया था कि पूरा का पूरा बंगाल पूर्वी पाकिस्तान में चला जाएगा। जेपी नड्डा ने आगे कहा कि खुशी की बात यह है कि आज उनकी 125वीं जयंती के अवसर पर उस पश्चिम बंगाल में मोदी जी के नेतृत्व में कमल खिला है। शायद 125वीं जयंती पर इससे अच्छी कोई भेंट नहीं हो सकती थी कि पश्चिम बंगाल की जनता ने आज भाजपा की सरकार वहां बनाकर दी है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कुशल प्रशासक थे। वे शिक्षाविद थे, वाइस चांसलर बनें, विधायक बनें, मंत्री बनें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब 1947 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें बुलाकर कैबिनेट मंत्री बनाया, तो एक साल के अंदर वह औद्योगिक नीति लेकर आए और उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, जिसके लिए आज पीएम मोदी दिनरात काम कर रहे हैं, की नींव 1948 में रख दी थी।

उन्होंने नारा दिया कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे। उन्होंने 1950 में जम्मू कश्मीर में जाकर कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपको एक संविधान दूंगा और अगर नहीं दे पाया तो अपना बलिदान दूंगा। जेपी नड्डा ने कहा कि 1953 में उनके बलिदान के बाद हम नारा लगाते रहे कि 'जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है, वो सारे का सारा है।'

4 पीढ़ियों तक हम नारा लगाते रहे कि 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।' 5 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति ने इस धारा 370 को धराशायी कर दिया। तब से जम्मू-कश्मीर में एक विधान, एक प्रधान और एक निशान लागू हो गया।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Ambala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD