Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

भोपाल , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 15:00 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल सबसे समृद्ध और सशक्त राजधानी बनने जा रही है । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सतगढ़ी में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर एवं सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी जाएगी।

भोपाल सबसे समृद्ध और सशक्त राजधानी बनने जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश वो राज्य है जहां सबसे कम बेरोजगार दर है, अब हर क्षेत्र में हमारा प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश के लगभग 200 से अधिक प्रमुख उद्योगपति, निवेशक तथा उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। लगभग 173 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार का नया आधार बनेगा।यह परियोजना वर्क-लिव-ग्रो मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें उद्योगों के साथ कौशल विकास, नवाचार तथा गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए आवश्यक सुविधाओं का समन्वित विकास किया जाएगा।

इस परियोजना से 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। परियोजना की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यहां विकसित किया जाने वाला विश्वस्तरीय कन्वेंशन एवं एग्जिबिशन सेंटर होगा, जो भोपाल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए नई पहचान प्रदान करेगा।पार्क को पर्यावरण-अनुकूल एवं स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। 

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD