Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा : अध्ययन नर सेवा को नारायण सेवा मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही सरकार : सीएम योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई का पंचांग : कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त राम मंदिर ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में, जनता का उठ रहा विश्वास : पवन खेड़ा मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ओम, चंद्रमा, बेलपत्र और मोगरे की माला से सजे बाबा महाकाल, की गई भव्य भस्म आरती योगी कैबिनेट का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी 'शेर-ए, शानदार साल हो', अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी यूएस के 250वें स्थापना दिवस पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक साल का 'अमेरिका250' अभियान किया शुरू फीफा वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया अमरनाथ यात्रा 2026 : तीन दिनों में 56,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, स्वास्थ्य टीमें तैनात

 

राजगढ़ में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और लखपति दीदी समूहों को इलेक्ट्रिक व्हीकल वितरित

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Rajgarh, Madhya Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

राजगढ़ , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 17:34 IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल और लखपति दीदी समूह को इलेक्ट्रिक व्हीकल वितरित किए। सीएम मोहन यादव मंगलवार को राजगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने भैंसवामाता क्षेत्र स्थित पवित्र दूध तलैया में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने भैंसवामाता एवं माता बिजासन से प्रदेश की सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

इस दौरान उन्होंने हरित भारत का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने भैंसवामाता मंदिर के प्रस्तावित स्वरूप का अवलोकन किया तथा विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इससे पहले सीएम मोहन यादव का यहां पारंपरिक स्वागत किया गया।

मंदिर के प्रवेश द्वार पर आदिवासी नृत्य दल ने पूरे उत्साह, उमंग और जोश के साथ अपनी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चियों ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भरता की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ब्यावरा की पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट से तैयार किए जा रहे ईको ब्रिक्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय मॉडल है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए लखपति दीदी समूहों को 11 इलेक्ट्रिक वाहनों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे अभियान जनसहभागिता से ही सफल होंगे।

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Rajgarh , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD