Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटना , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 14:57 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में अखंड भारत के प्रबल समर्थक और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर एक महत्वपूर्ण पार्क या सड़क का निर्माण अथवा नामकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस निर्णय की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अखंड भारत के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले युगपुरुष, भारत सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रत्येक जिला मुख्यालय में किसी प्रमुख पार्क या सड़क का निर्माण अथवा नामकरण डॉ. मुखर्जी के नाम पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका योगदान देश के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राज्य सरकार उनके विचारों और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सम्राट चौधरी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल किसी पार्क या सड़क का नामकरण करना नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति के उन मूल्यों को सम्मान देना है, जिनके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संघर्ष किया और सर्वोच्च बलिदान दिया।

इससे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्होंने उन्हें नमन कर याद किया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, "राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही सुनहरे भविष्य की नींव रखी जा सकती है - डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी। एक मजबूत और एकजुट भारत निर्माण के दृढ़ निश्चयी, मानवता के उपासक, जनसंघ के संस्थापक, हमारे प्रेरणा पुंज परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।" 

मुख्यमंत्री की इस घोषणा को भाजपा के समर्थकों के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक और वैचारिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय जनसंघ का संस्थापक माना जाता है, जिसके वैचारिक आधार पर आगे चलकर भाजपा का गठन हुआ। ऐसे में राज्य सरकार का यह फैसला उनकी स्मृति को सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से स्थायी पहचान देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD