Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

फीफा वर्ल्ड कप : उलटफेर का शिकार हुई पांच बार की चैंपियन ब्राजील, नॉर्वे ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Erling Haaland, Norway, Brazil, New Jersey
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

न्यू जर्सी , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 14:41 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नॉर्वे ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। नॉर्वे की जीत के नायक एर्लिंग हालैंड रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे। इस जीत के साथ ही नॉर्वे ने पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

मैच की शुरुआत में दोनों टीमों का डिफेंस दमदार नजर आया और पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। हालांकि, ब्राजील को गोल करने के कई अच्छे मौके मिले, लेकिन टीम उन्हें भुनाने में नाकाम रही। पहले हाफ में मैथियस कुन्हा को क्रिस्टोफर एजर द्वारा किए गए फाउल की वीएआर समीक्षा की गई, जिसके बाद ब्राजील को पेनल्टी मिली।

हालांकि, ब्रूनो गुइमारेस इस बेहतरीन मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह पेनल्टी पर गोल नहीं कर सके। ब्रूनो के शॉट को नॉर्वे के गोलकीपर ओर्जन नायलैंड ने नाकाम किया। सिर्फ ब्रूनो ही नहीं, बल्कि नायलैंड ने ग्रेबियल मार्टिनेली, विनीसियस जूनियर, रयान और ब्रूनो गुइमारेस के कई और प्रयासों को भी पहले हाफ में विफल किया।

दूसरे हाफ में ब्राजील ने पहले गोल की तलाश में कुछ बदलाव किए और मैदान पर एंड्रिक को उतारा गया। मैच के 52वें मिनट में एंड्रिक को गोल करने का सुनहरा मौका भी मिला, लेकिन वह इसे मौके को भुना नहीं सके। इसके बाद नॉर्वे ने ब्राजील के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाना शुरू किया। मैच के 79वें मिनट में नॉर्वे को आखिरकार सफलता मिली।

एर्लिंग हालैंड ने नॉर्वे की ओर से इस मुकाबले का पहला गोल दागा। इसके बाद मुकाबले के 90वें मिनट में हालैंड ने टीम की बढ़त को जल्द ही 2-0 में तब्दील कर दिया। मैच के इंजरी टाइम में पेनल्टी पर नेमार जूनियर ने ब्राजील के लिए मुकाबले का पहला गोल तो दागा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे का सामना मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से 11 जुलाई को होगा।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Erling Haaland , Norway , Brazil , New Jersey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD