Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए काउंटडाउन शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 02 Dec 2012

Last updated on: Dec 02, 2012, 00:00 IST

प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसी के साथ राजनेताओं के सब्र का बांध भी अब टूटने लगा है। पहले जहां चुनाव के बाद नतीजों के बीच के अंतर को कांग्रेस के सांसद व प्रदेशाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने काफी बड़ा बताया था, वहीं अब मुख्यमंत्री धूमल ने भी इस समयावधि को काफी बताया है। बहरहाल, चुनाव के बाद से जो दावेदारियां दोनों ही बड़े दल करते आ रहे हैं, उसमें अब भी कोई अंतर नहीं आया है। भाजपा 42 सीटों की दावेदारी ठोंक रही है, तो कांग्रेस 37 से 38 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित बता रही है। हालांकि चुनाव विश्लेषकों ने जो राय दी है, उसके मुताबिक विधानसभा चुनाव नतीजों की दिशा इस बार बागी व निर्दलीय प्रत्याशी भी तय कर सकते हैं। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और कुल्लू में सबसे ज्यादा बागी व निर्दलीय उम्मीदवार कतार बांधे खड़े हैं। इनकी दावेदारी भी मजबूत रही है। भाजपा ही नहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मानते हैं कि बागी इस बार अच्छी खासी ताल ठोक सकते हैं। दिलचस्प बात है कि दोनों ही बड़े दलों की दावेदारी के बीच ऐसे बागियों से भी संपर्क लगातार बढ़ रहे हैं। इस बार के चुनावों में भाजपा से छिटक कर नेताओं ने पहले हिलोपा फिर हिलोमो का गठन किया है। पूरे प्रदेश के लोगों की नजर हिलोमो की परफार्मेंस पर भी लगी है। हालांकि चुनावी परिदृश्य में बसपा व एनसीपी भी थी, मगर तीन से चार सीटों पर हिलोमो जोरदार दावेदारी ठोंकता आया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों ही दलों ने चुनावों के ही बाद अपने-अपने स्तर पर जिलावार सर्वेक्षण भी करवाए हैं। इस बार के विधानसभा चुनावों में महंगाई व भ्रष्टाचार के साथ-साथ बेरोजगारी के मुद्दे भी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो किसी एक दल के पक्ष में भी क्लीन स्वीप हो सकता है। यही वजह है कि भाजपा जहां अभी भी अति विश्वास में दिख रही है, वहीं कांग्रेस की दावेदारी भी कुछ ऐसी ही है।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD