Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें केजरीवाल की गारंटी निकली जुमला, 20 हजार करोड़ का वादा सिर्फ 600 करोड़ तक सिमटा : केवल सिंह ढिल्लों नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार ओम बिरला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की अर्जुन राम मेघवाल ने नागरिक-केंद्रित कानूनी व्यवस्था में सुधारों पर चर्चा का नेतृत्व किया केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 9 की मौत कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल

 

फीफा वर्ल्ड कप : मिस्र ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराया

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Egypt, Australia, Dallas
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 14:37 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र ने इतिहास रच दिया है। मिस्र ने विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में पहली जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मिस्र ने राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो गया है।

रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में 90 मिनट तक दोनों टीमों की तरफ से एक-एक गोल किया गया। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी स्कोर 1-1 रहा, जिसके चलते मैच के नतीजे का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। शूटआउट में मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया के दो प्रयास विफल रहे, जबकि मिस्र ने चार बार गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए पहली बार अंतिम 16 का टिकट कटाया।

हालांकि, मुकाबले की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की टीम हावी नजर आई। क्रिस्टियन वोल्पाटो का एक बेहतरीन शॉट क्रॉसबार से टकराया। हालांकि, मैच के 13वें मिनट में ही मिस्र 1-0 की बढ़त बनाने में सफल रही। करीम हाफेज के क्रॉस को इमाम अशूर ने बेहतरीन हेडर की मदद से गोल में तब्दील किया। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में यह अशूर का दूसरा गोल रहा।

हालांकि, कई प्रयास करने के बाद पहले हाफ में ऑस्ट्रेलिया बराबरी हासिल नहीं कर सकी और शुरुआती 45 मिनटों तक मिस्र 1-0 की बढ़त बनाए रखने में सफल रहा। दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी की। मैच के 55वें मिनट में एडेन ओ'नील ने फ्री किक को क्लीयर करने के प्रयास में मिस्र के डिफेंडर मोहामेद हानी अपना ही गोल कर बैठे।

हानी की इस चूक के चलते स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। इसके बाद दोनों टीमों का डिफेंस बेहद मजबूत बना रहा और 90 मिनट तक कोई और गोल नहीं हो सका। वहीं, अतिरिक्त समय में भी ऑस्ट्रेलिया और मिस्र की टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन दोनों ही टीमों को सफलता हाथ नहीं लग सकी। पेनल्टी शूटआउट में मिस्र ने सभी चार प्रयासों में गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से हैरी साउटर और लुकास हेरिंगटन लक्ष्य से चूक गए। मिस्र ने इस तरह पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज करते हुए पहली बार राउंड ऑफ 16 का टिकट कटाया।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Egypt , Australia , Dallas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD