Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

विंबलडन : रोमन सफीउलिन ने जोआओ फोंसेका को हराकर चौथे दौर में जगह बनाई

Sports News, Tennis, Roman Safiullin, Wimbledon, Wimbledon 2026, London
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 12:56 IST

रोमन सफीउलिन ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन और भावनात्मक जीत हासिल करते हुए विंबलडन के चौथे राउंड में जगह बना ली है। रूस के सफीउलिन ने शुक्रवार को ब्राजील के जोआओ फोंसेका को 6-3, 6-3, 6-3 से हराकर चौथे दौरे में जगह बनाई। लंबे समय तक इंजरी से जूझने के बाद विंबलडन के चौथे दौर में पहुंचना सफीउलिन के लिए निश्चित रूप से भावनात्मक और रोमांचक है।

28 साल के सफीउलिन 2026 में एक भी टूर-लेवल जीत के बिना ऑल इंग्लैंड क्लब पहुंचे थे। उन्होंने ब्राजील के खिलाड़ी को दो घंटे और नौ मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों हराया। यह मैच 2023 में क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने के बाद से ग्रास-कोर्ट ग्रैंड स्लैम में उनका सबसे अच्छा नतीजा था। जीत के बाद अपने आंसू नहीं रोक सके सफीउलिन ने कहा, "यूएस ओपन के बाद, मुझे अपनी चोट का इलाज कराने के लिए रुकना पड़ा।

वह समय बहुत मुश्किल था। छह महीने पहले भी, मुझे नहीं पता था कि मैं वापस आ पाऊंगा या नहीं। मैं यहां वापस आकर बहुत खुश हूं।" सफीउलिन का सामना अब चौथे राउंड में सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच या फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच से होगा। पूर्व वर्ल्ड नंबर 36 ने चोट से उबरने के लिए यूएस ओपन के बाद अपना 2025 सीजन खत्म किया।

क्वालीफाइंग से आने के बाद वह विंबलडन में नंबर 132 पर आए थे। उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। पहले राउंड में एंड्री रुबलेव को हराने के लिए दो मैच पॉइंट बचाए और फिर बोटिक वैन डे जैंडशुल्प को पांच सेट में हराया। फोंसेका के खिलाफ, सफीउलिन ने टूर्नामेंट में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सामने आए सभी पांच ब्रेक पॉइंट बचाए और मैच में दबदबा बनाकर आखिरी 16 में जगह पक्की की। इस जीत से उनकी रैंकिंग में भी काफी उछाल आया। अब वह एटीपी रैंकिंग में 37 स्थान ऊपर चढ़कर 95वें नंबर पर पहुंच गए।

 

Tags: Sports News , Tennis , Roman Safiullin , Wimbledon , Wimbledon 2026 , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD