Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप

 

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी

Gangapuram Kishan Reddy, G Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 12:38 IST

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और आपूर्ति पर लगाई गई अस्थायी पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि संकट के दौरान सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आम लोगों को राहत दी और अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि जब वैश्विक ऊर्जा संकट अपने चरम पर था, तब केंद्र सरकार ने थोक ईंधन खरीद पर कुछ अस्थायी नियम लागू किए थे, जिनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और गरीब तथा कमजोर वर्गों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में सुधार होने के बाद इन अस्थायी नियमों की आवश्यकता नहीं रह गई है, इसलिए इन्हें वापस लिया जा रहा है। सरकार के नए फैसले के तहत पेट्रोल पंपों से हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की खरीद पर लागू 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही उद्योगों और बड़े व्यावसायिक उपभोक्ताओं को अब केवल निर्धारित कंज्यूमर पंपों से ही नहीं, बल्कि किसी भी पेट्रोल पंप से ईंधन खरीदने की अनुमति होगी।

सरकार का मानना है कि इससे उद्योगों और व्यवसायों के लिए ईंधन खरीदना अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति अब पूरी तरह सामान्य हो गई है और संकट से पहले जैसी स्थिति बहाल हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183 रुपए तक की कमी की गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी।

रेड्डी ने आगे कहा कि सरकार ने संकट के दौरान आम लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने बताया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग 1,600 रुपए तक पहुंच गई थी, तब भी भारत में उपभोक्ताओं को यह सिलेंडर करीब 900 रुपए में उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी परिवार को एलपीजी की कमी का सामना न करना पड़े।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग चार महीने तक प्रभावित रहने के बावजूद भारत की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित रही। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी नहीं हुई और किसी भी घर में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बाधित नहीं हुई। यह सरकार की दूरदर्शी नीति और समय पर उठाए गए कदमों का परिणाम है।

जी. किशन रेड्डी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछले महीने उन्होंने देश में "आर्थिक सुनामी" आने और पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की भारी कमी होने जैसी बातें कहकर लोगों और निवेशकों में डर का माहौल बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने इन सभी आशंकाओं को गलत साबित किया।

संकट के दौरान न तो देश में ईंधन की कमी हुई और न ही आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे कोविड-19 महामारी हो, रूस-यूक्रेन युद्ध हो या फिर पश्चिम एशिया का मौजूदा संकट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ऐसे फैसले लिए हैं, जिनसे देशवासियों के हितों की रक्षा हुई है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने यह साबित किया है कि वह किसी भी वैश्विक संकट का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम है और देश के नागरिकों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हमेशा देश के नागरिकों का हित रही है और यही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD