Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे

 

अटारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जसविंदर सिंह रामदास ने गांव हेर में नए जिम का उद्घाटन किया

पंजाब सरकार ने जिम के निर्माण पर 5 लाख रुपये किए खर्च

Jaswinder Singh Ramdas, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Jun 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 12:38 IST

अटारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरदार जसविंदर सिंह रामदास ने आज गांव हेर में पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए नए जिम का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर विधायक जसविंदर सिंह रामदास ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं को खेलों तथा स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि गांवों में आधुनिक खेल एवं फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि युवा नशे से दूर रहकर खेलों और शारीरिक फिटनेस की ओर प्रेरित हों। उन्होंने बताया कि गांव हेर में स्थापित इस जिम के निर्माण पर पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जिम में युवाओं के लिए आधुनिक व्यायाम उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे गांव तथा आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को लाभ मिलेगा।

विधायक रामदास ने कहा कि अटारी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य निरंतर करवाए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा युवाओं को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की।इस अवसर पर गांव की पंचायत, गणमान्य नागरिक, युवा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jaswinder Singh Ramdas , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD