Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर ने वास्तु और अंधविश्वास पर किया मज़ेदार कटाक्ष रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल कविन्द्र गुप्ता ने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए लाडली फाउंडेशन को सराहा 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दलविंदरजीत सिंह ने नशा मुक्ति मोर्चा के स्वयंसेवकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को हजारों लोगों के साथ चैनत गांव पहुंचेंगे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर भाजपा मेडिकल सेल का सेवा संकल्प मंडियों में साफ – सफाई और फूड की गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए विश्व स्तरीय तकनीकें अपनाई जाएंगी : हरचंद सिंह बरसट सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राजीव रंजन सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 68वीं और 69वीं बस रवाना 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत'

 

श्रेया घोषाल का 'अनस्टॉपेबल टूर' बना यादगार सफर, बोलीं-'हर शहर से हमने काफी कुछ नया सीखा'

Shreya Ghoshal, Music, Singer, Unstoppable Tour, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 14:48 IST

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल इन दिनों अपने इंटरनेशनल म्यूजिक टूर 'अनस्टॉपेबल टूर' को लेकर चर्चा में हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए इस टूर के बाद श्रेया ने आईएएनएस से अपने अनुभव साझा किए और इसे अपने करियर के बड़े सफर की शुरुआत बताया। आईएएनएस से बातचीत में श्रेया घोषाल ने कहा, ''यह अनुभव सच में शानदार रहा।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का कॉन्सर्ट मेरे 'अनस्टॉपेबल टूर' का सबसे यादगार फेज रहा। ऑकलैंड, पर्थ, सिडनी और मेलबर्न, हर शहर में जबरदस्त एनर्जी, प्यार, अपनापन, हंसी और जश्न जैसा माहौल था। मुझे लगता है कि इस कॉन्सर्ट के साथ 'अनस्टॉपेबल' और भी बेहतर हो गया है। हमने काफी कुछ नया सीखा है।'' श्रेया ने अपने टूर के दौरान हुए खास पलों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ''हर शहर में शो में कुछ न कुछ सरप्राइज जरूर थे, जिसने दर्शकों और मुझे दोनों को ही हैरान और खुश कर दिया। कभी स्थानीय कलाकार स्टेज पर शामिल हुए, तो कभी दर्शकों में से ही किसी को परफॉर्म करने का मौका मिला, जिससे हर शो अलग और खास बन गया।'' उन्होंने खास तौर पर सिडनी और मेलबर्न के अनुभव साझा किए।

श्रेया ने बताया, ''सिडनी में मेरे गाने 'नगाड़ा संग ढोल' के दौरान एक डांसर ने शानदार परफॉर्म किया, जिसने शो की एनर्जी को दोगुना कर दिया। वहीं मेलबर्न में एक महिला ढोल प्लेयर ने स्टेज पर आकर परफॉर्म किया। ऐसे में पूरा माहौल जोश से भर दिया। इन पलों में सबसे खास बात यह रही कि महिलाओं की भागीदारी ने शो को और भी मैजिकल बना दिया।''

उन्होंने कहा, ''हर शो के साथ मुझे ऐसा महसूस होता है कि मेरा दर्शकों का परिवार और बड़ा हो रहा है। यह सिर्फ एक म्यूजिक टूर नहीं है, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है, जो हर परफॉर्मेंस के साथ और गहरा होता जा रहा है। दर्शकों का प्यार और उनका साथ मुझे लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। श्रेया घोषाल ने कहा, "मैं इस पूरे सफर के लिए बेहद आभारी हूं, और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे दुनिया भर में लोगों के साथ अपनी आवाज और संगीत साझा करने का मौका मिल रहा है। यह टूर अभी शुरुआत है, और आने वाले समय में यह यात्रा और भी बड़ी होने वाली है।"

 

Tags: Shreya Ghoshal , Music , Singer , Unstoppable Tour , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD