Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें भाजपा नेता बबलू कोरी को एसडीएम खरड़ का नोटिस राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह

 

राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ

सदन में 3 करोड़ पंजाबियों की आवाज़ बनूँगा : तरुण चुग

Tarun Chugh, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 18:27 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आज संसद भवन स्थित राज्यसभा सभागार में राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। इस गरिमामय अवसर पर तरुण चुग ने ईश्वर के नाम पर शपथ लेते हुए भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा, तथा देश की प्रभुसत्ता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

तरुण चुग ने अपनी माँ बोली पंजाबी में शपथ ग्रहण कर पंजाब की समृद्ध भाषा, संस्कृति और अस्मिता को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे राज्यसभा में 3 करोड़ पंजाबियों की आवाज़ बनकर उनके हितों, उनकी आकांक्षाओं और उनके स्वाभिमान की पुरज़ोर पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की माटी और यहाँ के लोगों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूँजी है।

तरुण चुग ने कहा कि वे संसद में पंजाब से जुड़े उन ज्वलंत मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएँगे, जो पंजाब के भविष्य से सीधे जुड़े हैं। इनमें पंजाब का नशा संकट, राज्य के किसानों का सशक्तिकरण, पंजाब के उद्योगों का पुनरुद्धार, गैंगस्टर, जबरन वसूली, ग्रेनेड और बंदूक संस्कृति का उन्मूलन, नशे और बेरोज़गारी से प्रभावित परिवारों की महिलाओं का सशक्तिकरण, रोज़गार, स्टार्टअप, खेल और नशामुक्त भविष्य पर केंद्रित पंजाब युवा दृष्टि, प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तथा पंजाब के लगातार गिरते भूजल स्तर जैसे गंभीर विषय शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में उनका हर प्रयास पंजाब के समग्र विकास और प्रदेश को विकसित भारत 2047 की मुख्यधारा से जोड़ने पर केंद्रित रहेगा। तरुण चुग ने भरोसा दिलाया कि वे जो भी दायित्व संभाल रहे हैं, उसे पूरी वफ़ादारी और ईमानदारी के साथ निभाएँगे और पंजाब के एक-एक नागरिक के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें राष्ट्र और पंजाब की सेवा का यह महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए इस विश्वास पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे।

तरुण चुग के शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री तक रहे उपस्थित

शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत तरुण चुग ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद एवं जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश एवं विजय सांपला, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गौतम टेटवाल एवं नरेंद्र शिवाजी पटेल, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सुमित्रा बाल्मीक, राघव चड्ढा, राजेन्द्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल एवं संदीप पाठक, पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों, पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनील जाखड़, पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अश्विनी कुमार शर्मा, पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं मध्य प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

Tags: Tarun Chugh , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD