Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें भाजपा नेता बबलू कोरी को एसडीएम खरड़ का नोटिस राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह

 

डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन

ग्राउंड के साथ जिम भी बनेगा

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 17:56 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज ढाब खटीका स्थित जनाना अस्पताल के साथ लगती खाली जमीन पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस ग्राउंड के साथ एक जिम भी बनेगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युद्ध नशो के विरुद्ध के तहत पंजाब में युवाओं के लिए खेल मैदान बनवा रहा है। उसी कड़ी में जनाना अस्पताल के साथ लगती खाली पड़ी जमीन पर एस्ट्रो ट्रफ लगाकर क्रिकेट का मिनी ग्राउंड बना दी जाएगी।

ग्राउंड के चारों ओर 20 -20 फीट ऊंचे नेट लगाए जाएंगे। ग्राउंड के बीच पूरी तरह से लाइटिंग की जाएगी ताकि रात के समय में भी क्रिकेट प्रेमी यहां पर प्रैक्टिस कर सकें। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि यह मिनी ग्राउंड ढाब खटीका और इसके आसपास की क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। 

उन्होंने कहा कि इस कीमती जगह की ओर पहले किसी का ध्यान नहीं गया। जब उनके ध्यान में यह आया तो यहां पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए ट्रफ मिनी ग्राउंड बनाने का टेंडर जारी किया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 45 लाख रुपयो की लागत से अब इसका वर्क आर्डर जारी करके कार्य शुरू करवा दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि ग्राउंड के साथ जिम बनाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। जिसका लाभ युवाओं को मिलेगा। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सुविधाओ को देखते हुए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। 

किसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 55 में पड़ती गली सुनयारिया और इसकी आसपास की गलियों को बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया गया है। इस गली की सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवा कर गली को कंक्रीट से बनवा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितेषी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को पवित्र यात्रा के लिए रवाना किया जा रहा है। 

पंजाब सरकार द्वारा लोगों को धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए चलाई जा रही यह योजना सराहना योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि ज़रूरतमंद परिवारों को "मुख्यमंत्री मेरी रसोई" स्कीम के ज़रिए राशन किट बांटी जा रही है। आम आदमी पार्टी सरकार ज़रूरतमंद परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है, ताकि कोई भी परिवार ज़रूरी चीज़ों से वंचित न रहे। 

ये राशन किट सिर्फ़ मदद नहीं हैं, बल्कि हर परिवार को सम्मान, सुरक्षा और अपनापन दिलाने की एक छोटी सी कोशिश है। इस अवसर पर डॉ सार्थक गुप्ता, मन्नू पहलवान, गुरमीत सिंह,साजन कुमार, मैडम रजनी, लक्ष्मी रानी, सोनू महाजन,रोहित कुमार और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD