Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Shimla
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 15:08 IST

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व पर बात की और राज्य में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही है। अनुराग ठाकुर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "ऐसा नहीं है कि जब आप भगवान के चरणों में आते हैं, तो सिर्फ कुछ मांगने ही आते हैं।

जाखू हनुमान मंदिर एक बहुत पुरानी जगह है। अगर आप इसके आस-पास के खूबसूरत नजारों को देखें, तो आपके अंदर अपने आप ही सकारात्मक ऊर्जा का एहसास जाग उठता है। मेरा मानना ​​है कि जो कोई भी शिमला आता है और जाखू मंदिर नहीं जाता, उसकी यात्रा एक तरह से अधूरी रह जाती है।" सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'भारत की तरफ दुनिया देख रही है।

भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। यहां सबसे अधिक आबादी है। हर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर है और 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री ने हमें 12 साल तक नेतृत्व दिया। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व ने देश को कोविड, पश्चिम एशिया संकट जैसी चुनौतियों से बाहर निकला।

मैं हनुमानजी से प्रार्थना करता हूं कि प्रधानमंत्री को और शक्ति दें।" सांसद ने आगे कहा, "हिमाचल प्रदेश सुंदर और देवभूमि है। यहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। लेकिन जिम्मेदार पर्यटक जरूर होना चाहिए। पर्यटक और स्थानीय लोग प्लास्टिक का उपयोग कर रास्ते में न फेंकें, इससे नाले जाम होते हैं और सड़के गंदी हो जाती हैं। टोक्यों में एक भी डस्टबिन देखने को बाहर नहीं मिलता है।

लोग वहां समझदार हैं और कचरे को सड़क पर नहीं फेंकते हैं। जापान के लोग किसी देश के स्टेडियम मैच देखने जाते हैं तो अपने स्टैंड को साफ करके जाते हैं, जिससे उनके देश के छवि अच्छी हो। प्रधानमंत्री भी लोगों से अपील करते हैं कि अपनी जिम्मेदारियों को समझें और साफ-सुथरा बनाएं। सभी लोगों को अपने शहर और देश को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए।"

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD