Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने 20वीं बार किया विदेशी संसद को संबोधित

सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले- 'हमारा रिश्ता प्यार का'

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Victoria, Seychelles
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विक्टोरिया (सेशेल्स) , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 13:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्विपीय देश सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया। इस तरह पीएम ने 20वीं बार विदेशी संसद को संबोधित करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया। पीएम मोदी ने सेशल्स की संसद को संबोधित करने का मौका देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, "सेशेल्स के साथ भारत का 50 साल पुराना रिश्ता है।

उन्होंने कहा कि सेशेल्स के दिल में भारतीयों के लिए प्यार है। सेशेल्स के साथ भारत का प्यार का रिश्ता है और दोनों देश साझेदार हैं।" विदेशी सरजमीं पर प्रधानमंत्री के संबोधन की बात करें तो 2014 में ही इसकी इबारत लिखी जा चुकी थी। 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले भूटान, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया और फिजी की संसदों को संबोधित किया था।

अगले साल भी सिलसिला जारी रहा और 2015 में उन्होंने मॉरीशस की नेशनल असेंबली, श्रीलंका, मंगोलिया, ब्रिटेन और अफगानिस्तान की संसदों को संबोधित किया। 2016 में पीएम ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया और 2023 में दोबारा अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इसके साथ ही वह ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित किया।

इन महत्वपूर्ण अवसरों के बीच उन्होंने 2018 में युगांडा, 2019 में मालदीव और 2024 में गुयाना की संसदों को भी संबोधित किया। यह कारवां 2025 में और आगे बढ़ा, जब प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई में अपनी यात्राओं के दौरान घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा नामीबिया की राष्ट्रीय संसदों को संबोधित किया। इसके बाद दिसंबर में उन्होंने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया, जो अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को दर्शाता है।

इस साल 25 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने यरुशलम की राजकीय यात्रा के दौरान इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित कर इतिहास रचा। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। वहीं, सेशेल्स में भी ऐसा करने वाले वो भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी ने सेशेल्स रवाना होने से पहले ही इस बारे में बताया था। एक्स प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी ने कहा, "मैं सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनूंगा।

यह अवसर दोनों देशों के मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को दर्शाता है। सेशेल्स में बसे भारतीय समुदाय से मिलने का भी अवसर मिलेगा, जिसने पीढ़ियों से दोनों देशों की मित्रता को मजबूत किया है।" वैसे प्रधानमंत्री ने एक और इतिहास रचा! उन्हें सेशेल्स में भी सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सेशेल्स की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह सम्मान उन सभी देशों को समर्पित किया जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण को अपना दायित्व मानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "मुझे 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सम्मान से सम्मानित करने के लिए सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का आभार।"

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Victoria , Seychelles

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD