Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

फीफा वर्ल्ड कप : नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Netherlands, Morocco, Kansas City
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कैनसस सिटी , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 15:04 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ मुकाबले में नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स ने ग्रुप एफ में पहले स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बनाई है। नीदरलैंड्स ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मैच के तीसरे ही मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

नीदरलैंड्स को यह गोल ट्यूनीशिया की तरफ से तोहफे में मिला। ट्यूनीशिया के कप्तान एलीस स्कीरी डेनजेल डमफ्रीज के क्रॉस को रोकने की कोशिश में गेंद को अपने ही गोल पोस्ट में मार बैठे। इसके बाद मुकाबले के सातवें मिनट में ब्रायन ब्रॉबी ने टीम की बढ़त को जल्द ही 2-0 कर दिया। ब्रॉबी का यह विश्व कप का तीसरा गोल रहा।

58 वर्ल्ड कप मैचों में यह पहला मौका रहा, जब नीदरलैंड्स ने किसी मैच के शुरुआती सात मिनट में दो गोल किए। वर्जिल वैन डाइक की फ्री किक ब्रॉबी ने शानदार हेडर की मदद से गोल में तब्दील किया। पहले हाफ में ट्यूनीशिया ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन टीम नीदरलैंड्स के डिफेंस को नहीं भेद सकी। इस्माइल गार्बी को गोल करने का शानदार मौका मिला, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट से बाहर चला गया।

हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत में ही ट्यूनीशिया ने गोल करते हुए मैच में वापसी की। हैनिबल मेजबरी के कॉर्नर पर हेजम मस्तूरी ने बेहतरीन हेडर के साथ स्कोर को 2-1 किया। मगर नीदरलैंड्स ने मैच का तीसरा गोल दागते हुए एक बार फिर अपनी बढ़त को बढ़ा लिया। जान पॉल वैन हेके ने मैच के 62वें मिनट में नीदरलैंड्स की ओर से तीसरा गोल किया।

नीदरलैंड्स ने इसके बाद अपने डिफेंस को मजबूत बनाए रखा और ट्यूनीशिया को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। नीदरलैंड्स ग्रुप एफ में 3 मुकाबलों में 7 प्वाइंट के साथ टॉप पर रही, जबकि ट्यूनीशिया पहले ही नॉकआउट स्टेज की रेस से बाहर हो चुकी है। राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड्स की भिड़ंत 30 जून को मोरक्को के साथ होगी।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Netherlands , Morocco , Kansas City

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD