Friday, 26 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

प्रदेश सरकार पारदर्शी एवं प्रभावी जनसेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Jagat Singh Negi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 10:20 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों की परियोजनाओं एवं योजनाओं की निगरानी के लिए विकसित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बागवानी विभाग के उन कार्यक्रमों की भी समीक्षा की, जिन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म में शामिल किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि अन्य विभाग भी अपने फ्लैगशिप कार्यक्रमों की पहचान करेंगे, जिन्हें आगामी समय में रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में वर्तमान राज्य सरकार ने आम लोगों के हित में अनेक पहलें शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक प्रभावी माध्यम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी विभागों के कार्यों में आधुनिक तकनीक का व्यापक समावेश कर रही है, ताकि पारदर्शिता, कार्यकुशलता एवं सेवा प्रदायगी में सुधार हो तथा प्रदेश के लोगों को अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित किया जा सके। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, सचिव सी. पालरासु एवं आशीष सिंहमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Jagat Singh Negi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD