Thursday, 25 June 2026

 

 

खास खबरें परीक्षा सुधारों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हरियाणा के मुख्यमंत्री सेभगवंत मान और फर्जी रिपोर्ट तैयार करवाने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील कीः शिरोमणी अकाली दल सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा : धर्मेंद्र प्रधान आईसीजी के लिए एमडीएल द्वारा अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के निर्माण का मुंबई में औपचारिक शुभारंभ अफगान नागरिक सहित 7 व्यक्ति 10 आधुनिक हथियारों, 5 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये की हवाला राशि समेत गिरफ्तार कांग्रेस ने मान के ‘मास्क’ वाले दावे को बताया एक अन्य कमजोर बहाना नागपुर हवाई अड्डा मध्य भारत के लिए एक प्रमुख विकास प्रेरक के रूप में उभरेगा : नितिन गडकरी योजना भवन, लखनऊ में शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ की हाई लेवल मीटिंग पंजाब ने नशा-विरोधी सम्मेलन ‘इक जुट पंजाब’ में NGO और इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ किया समृद्ध उत्तर प्रदेश से ही विकसित भारत का संकल्प होगा साकार : शिवराज सिंह चौहान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न्याय होगा, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो जारी तुंगभद्रा बेसिन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए 3 राज्यों के बीच ऐतिहासिक सहमति : डी.के. शिवकुमार गौहर जान : देश की पहली रिकॉर्डिंग स्टार, रियासती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दी गई थी स्पेशल ट्रेन की सुविधा जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान : तरुण चुग बड़े पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमले की कानूनी लड़ाई, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का दमदार टीजर रिलीज बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पंचायती राज के सभी प्रतिनिधियों के लिए समान मानदेय की मांग 4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा

 

कुलदीप धालीवाल ने मान सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, विपक्ष पर निशाना साधा

मान सरकार ने 4.5 सालों में पूरी कीं सभी मुख्य गारंटियां, 1 जुलाई से आखिरी गारंटी की होगी शुरुआत, महिलाओं के खाते में पहली किस्त के तहत आएंगे ₹3000 और ₹4500 : धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 09:28 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। धालीवाल ने कहा कि आज पंजाब मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मान सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों, रोजगार, नहरी पानी, उद्योगों को प्रोत्साहित करने और पंजाब की खेती को उन्नत बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

गेहूं के मौजूदा सीजन में पंजाब के कोने-कोने तक और हर किसान के खेत तक नहरी पानी पहुंचाया जा रहा है, और जहां अभी पानी नहीं पहुंचा, वहां भी हर संभव कोशिश की जा रही है। बुधवार को 'आप' नेताओं जरनैल सिंह ढोट, सरबजोत सिंह और गुरप्रताप सिंह संधू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने साल 2022 के चुनावों के दौरान जनता से की गई पांच मुख्य गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि मान सरकार ने इन सभी गारंटियों को पूरी ईमानदारी से लागू किया है।

उन्होंने बताया कि मुफ्त बिजली की गारंटी पिछले साढ़े चार सालों से लगातार जारी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में न सिर्फ 'मोहल्ला क्लीनिक' की गारंटी पूरी की गई, बल्कि बिना किसी वादे के भी पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपए का 'हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड' मुफ्त दिया गया। शिक्षा प्रणाली के बारे में उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने स्कूलों के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर दिया था, जिसे सुधारते हुए मान सरकार ने साढ़े चार सालों में स्कूलों की दीवारें, क्लासरूम, बाथरूम, आधुनिक लैब, किताबें और पंखे जैसी तमाम सुविधाएं बच्चों को मुहैया करवाई हैं।

इसके अलावा, देश के इतिहास में पहली बार बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के, पूरी तरह मेरिट के आधार पर पंजाब के लगभग 68 हजार पढ़े-लिखे नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। धालीवाल ने आगे बताया कि आने वाली 1 जुलाई से पंजाब की मां-बहनों के लिए एक और बड़ी गारंटी शुरू होने जा रही है। इसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1000 और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति महीना दिए जाएंगे, जिसकी तैयारियां बड़े पैमाने पर पूरी कर ली गई हैं।

धालीवाल ने इसके लिए पंजाब की महिलाओं को अग्रिम बधाई दी और मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा आज इसीलिए घबराए हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि 1 जुलाई के बाद जब महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे, तो पंजाब की धरती पर विरोधी पार्टियों को कोई पूछने वाला नहीं रहेगा।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब का अमन-चैन बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन पंजाब की जनता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। वहीं, धालीवाल ने चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं चरनजीत सिंह चन्नी, राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह और सुखपाल खैरा द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग पर सख्त आपत्ति जताई और कांग्रेस को उसके काले इतिहास की याद दिलाई।

धालीवाल ने तीखे शब्दों में कहा कि आज जो लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठकर श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता और सिख मर्यादा की दुहाई दे रहे हैं, वे असल में इंदिरा गांधी के वारिस हैं। जून 1984 के इसी महीने में कांग्रेस सरकार ने तोपों और टैंकों से हमारे सर्वोच्च धार्मिक स्थान श्री अकाल तख्त साहिब को ढहा दिया था।

आज भी उस त्रासदी की तस्वीरें देखकर हर सच्चे सिख की आंखों में आंसू आ जाते हैं। उस समय कांग्रेस के इस कारनामे की निंदा करने की बजाय, सुखजिंदर सिंह रंधावा के पिता ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का स्वागत किया था और इंदिरा गांधी को बधाइयां दी थीं। ऐसे लोगों को सिख मर्यादाओं पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

धालीवाल ने कांग्रेस नेताओं को ललकारते हुए कहा कि यदि उनमें थोड़ी भी हिम्मत और पंजाबियत बाकी है, तो वे राहुल गांधी को कहकर सिखों के कातिल जगदीश टाइटलर को कांग्रेस से बाहर निकलवाकर दिखाएं। उन्होंने दिल्ली में हुए 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने हजारों बेकसूर सिखों के गलों में टायर डालकर उन्हें जिंदा जलाया और हमारी मां-बहनों की इज्जत लूटी, वह आज पंजाब को उपदेश दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पंजाब के साथ धोखा किया है; चाहे वह पंजाब से चंडीगढ़ छीनना हो, पंजाबी बोलने वाले इलाके छीनने हों या पंजाब का नहरी पानी छीनना हो, इन सभी गुनाहों के पीछे कांग्रेस और भाजपा की नीतियां रही हैं। धालीवाल ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि आज जो कांग्रेस नेता एकजुट होने का नाटक कर रहे हैं, उनके पास पंजाब के विकास के लिए कोई विजन या मुद्दा नहीं है।

ये सिर्फ सत्ता के लालच में इकट्ठे हुए हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर निकलते ही ये नेता फिर से एक-दूसरे की टांग खींचने में लग जाएंगे। पंजाब की जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है और वह मान सरकार के विकास कार्यों के साथ मजबूती से खड़ी है।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD