Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी

 

भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तारी भगवा पार्टी का पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का जीता-जागता सबूत : कुलदीप सिंह धालीवाल

बीएसएफ और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने भाजपा एससी मोर्चा के नेता के बेटे को गिरफ्तार किया, क्या सुनील जाखड़ और तरुण चुघ अपने आपराधिक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? कुलदीप सिंह धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 09:29 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप धालीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का सीधा आरोप लगाया है। धालीवाल ने कहा कि करीब एक महीना पहले जब बम धमाके हुए थे, तब भी उन्होंने डंके की चोट पर कहा था कि भाजपा पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है।

आज उनकी वह बात 100% सच साबित हो गई है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा पंजाब में किए जा रहे ऐतिहासिक जनहित के कामों से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। इसी घबराहट में पंजाब को अस्थिर करने के लिए भाजपा खतरनाक चालें चल रही है।

इस मौके पर उनके साथ नव-नियुक्त शहरी अध्यक्ष सरबजोत भी मौजूद थे। धालीवाल ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि बीती 19 जून को अजनाला के नजदीक गांव हरड़ खुर्द से बीएसएफ और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने रोहन नाम के एक नौजवान को गिरफ्तार किया है। इस देशद्रोही के पास से एक एके-47 राइफल, एक मेड-इन-अमेरिका अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट, 25 पिस्तौल और 368 कारतूस बरामद हुए हैं।

धालीवाल ने कहा कि यह कोई और नहीं, बल्कि अमृतसर भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार का बेटा है। यह वही अमृतसर शहर है जहां से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और नव-नियुक्त राज्य सभा सदस्य तरुण चुघ आते हैं। उनकी नाक के नीचे भाजपा के बड़े नेता का बेटा इतने बड़े पैमाने पर हथियारों की तस्करी में लिप्त है।

धालीवाल ने जांच रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी ऑस्ट्रेलिया में बैठे अनमोल नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में था और इससे पहले हथियारों और ड्रग्स की करीब 7 से 8 खेप पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा चुका है। उन्होंने सीधे देश के गृह मंत्री अमित शाह को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर 50 किलोमीटर का इलाका सीधे तौर पर बीएसएफ और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आता है, तो फिर इतनी बड़ी मात्रा में हथियार देश के अंदर कैसे आ रहे हैं?

क्या अमित शाह का खुफिया और सुरक्षा तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है, या फिर पंजाब का माहौल खराब करने के लिए जानबूझकर ढील दी जा रही है? 'आप' प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई बार पत्र लिखा है और गृह मंत्री अमित शाह से बैठकें की हैं कि पंजाब की 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित करने के लिए बीएसएफ को आधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम दिए जाएं।

हमारे बीएसएफ के जवान बहुत बहादुर हैं, लेकिन जब ड्रोन के जरिए आधुनिक हथियार और ड्रग्स फेंके जा रहे हों, तो बिना तकनीक के वे क्या करें? केंद्र की भाजपा सरकार ने आज तक पंजाब को इस काम के लिए एक धेला तक नहीं दिया। इसके उलट, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने स्तर पर 52 करोड़ रुपए खर्च करके तीन एंटी-ड्रोन सिस्टम सीमा पर लगवाए हैं।

भाजपा न सिर्फ पंजाब के फंड रोकना चाहती है, हमारा पानी छीनना चाहती है, बल्कि अब हमारे नौजवानों को नशे और हथियारों की दलदल में धकेलना चाहती है। धालीवाल ने पंजाब भाजपा के नेता सुनील जाखड़, तरुण चुघ और केवल ढिल्लों पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा कि क्या वे अब अपने इस अपराधी नेता के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?

भाजपा की बंटवारे की राजनीति को बेनकाब करते हुए उन्होंने पटियाला की एक घटना का जिक्र किया, जहां भाजपा नेता करन कौड़ा ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। धालीवाल ने कहा कि ये लोग देश में अल्पसंख्यकों और क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करना चाहते हैं और विरोधी आवाजों को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों और राज्य को बचा लो और इस जनविरोधी भाजपा को कभी मुंह न लगाओ। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 'आप' और पंजाब के लोग भाजपा की इन घिनौनी हरकतों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD