Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी

 

राज्य से नशे का पूर्ण खात्मा पंजाब सरकार की प्राथमिकता: मोहिंदर भगत

कहा, सूबे को फिर से रंगला पंजाब बनाने के लिए नशों के खिलाफ पूरी दृढ़ता से लड़ी जा रही है लड़ाई

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 11:02 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज कहा कि सूबे को फिर से रंगला पंजाब बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व  में नशे के खिलाफ जंग पूरी दृढ़ता के साथ जारी है। पंजाब सरकार की नशा विरोधी पहल ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत एक समीक्षा बैठक के दौरान संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम लोक लहर बन चुकी है, जिसमें प्रत्येक वर्ग के लोग पूरा सहयोग दे रहे है। 

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, एस.एस.पी. जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विरक, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, ‘आप’ नेता नितिन कोहली व राजविंदर कौर थियाड़ा और अन्य शख्सियतें मौजूद थी। श्री भगत ने कहा कि सूबे में नशे का पूर्ण खात्मा पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता है, जिसके लिए सरकार ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए जहां नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा, वहीं नशे की दलदल में फंसे व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए ठोस उपाय किए है। इसके अलावा युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों, शिक्षा, रोजगार और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे है।

नशा विरोधी मुहिम में विलेज डिफेंस कमेटियों और वार्ड डिफेंस कमेटियों द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डिफेंस कमेटी के सदस्य निर्भय होकर नशों के खात्मे के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कमेटी सदस्यों को नशों के खिलाफ और मजबूती से लड़ने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान प्रशासन और जिला पुलिस के अधिकारियों, जिला कोऑर्डिनेटरों और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों के साथ नशों के खात्मे के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की गई। ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे है।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और एस.एस.पी. जालंधर देहाती द्वारा नशों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा चलाई जा रही कार्रवाई के विवरण साझा किए गए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नशों की रोकथाम और युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उपरोक्त के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब का इतिहास रहा है कि पंजाब ने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया है और जीत हासिल की है। इसी तरह पंजाब नशों रूपी विपदा को भी जड़ से खत्म करके विकास और तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इससे पहले नशा मुक्ति मोर्चा के दोआबा इंचार्ज अतिन अग्निहोत्री ने मुख्य मेहमान और अन्य का स्वागत किया।

इस मौके पर एस.डी.एम. शुभी आंगरा, लाल विश्वास बैंस, आदित्य गुप्ता, दीपक भाटिया और सिमरजीत सिंह, ई.ओ. जे.डी.ए. नवदीप सिंह, सिविल सर्जन डा. राजेश गर्ग के अलावा जिला कोऑर्डिनेटर जालंधर (शहरी) शैंकी भगत, जिला कोऑर्डिनेटर जालंधर (देहाती) अजय भील और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD