Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

तरनजीत सिंह संधू और रेखा गुप्ता की मुलाकात

शासन और जनकल्याण पर हुई चर्चा

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Taranjit Singh Sandhu, Lieutenant Governor of Delhi, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 13:08 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधूधू से मुलाकात की और राजधानी में शासन, विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 'दिल्ली स्लम और झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति-2026' को अंतिम रूप दिया जा रहा था।

एक समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली की झुग्गियों और जेजे क्लस्टर्स में रहने वाले लाखों परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली के गृह एवं शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कदम उठाया गया है ताकि विकसित भारत की राजधानी के रूप में दिल्ली को आगे बढ़ाया जा सके।

मंत्री के अनुसार, सरकार का लक्ष्य है कि 1 जनवरी 2027 तक झुग्गियों में रहने वाले लोगों को उसी स्थान पर घर उपलब्ध कराया जाए, जहां वे वर्तमान में रह रहे हैं। एलजी और मुख्यमंत्री की यह बैठक उस समय भी हुई जब मुख्यमंत्री ने हाल ही में तिहाड़ और मंडोली जेलों में तैनात 39 सहित कुल 74 सरकारी डॉक्टरों के तबादले की सिफारिश की थी।

बता दें कि हाल ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल टीएस संधू से 74 सरकारी डॉक्टरों के तबादले की सिफारिश की। इनमें वे 39 डॉक्टर भी शामिल हैं जो 5 साल से ज्यादा समय से तिहाड़ और मंडोली जेलों में तैनात हैं। सिफारिश के मुताबिक, तिहाड़ और मंडोली जेलों में 5 साल या उससे ज्यादा समय से काम कर रहे 39 डॉक्टरों के ट्रांसफर का प्रस्ताव रखा गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस लिस्ट में स्पेशलिस्ट डॉक्टर और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) दोनों शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि इनमें से कई डॉक्टर 2014 से एक ही जगह पर तैनात हैं और उनका कार्यकाल 11 साल से ज्यादा हो गया है। इस प्रस्ताव में उनकी जगह पर लगभग 35 अन्य डॉक्टरों को तैनात करने की बात भी शामिल है। कुल मिलाकर, लगभग 74 ट्रांसफर का प्रस्ताव रखा गया है।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Taranjit Singh Sandhu , Lieutenant Governor of Delhi , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD